युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव: CM मोहन यादव ने कहा - 7 लाख युवाओं को मिला 5 हजार करोड़ का लाभ, जल्द खुलेंगे 1 लाख सरकारी पद

MP CM Mohan Yadav at 29th State Youth Festival: 7 lakh युवाओं को 5 हजार करोड़ के ऋण, 20 हजार को स्टाइपेंड, 61 हजार को निजी नौकरी और जल्द 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा।

Updated On 2025-11-18 07:28:00 IST

MP CM Mohan Yadav at 29th State Youth Festival

MP CM Mohan Yadav at 29th State Youth Festival: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की युवा शक्ति ही विकसित भारत का भविष्य सुरक्षित रखेगी। सीएम ने कहा कि MP देश के सबसे युवा राज्यों में शामिल है, और यही ऊर्जा आने वाले वर्षों में प्रदेश के विकास की असली ताकत बनेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश, रोजगार और कौशल वृद्धि का वर्ष घोषित किया था। इस दौरान 11 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि कर्मचारी चयन मंडल और MPPSC के माध्यम से 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज गति से जारी है। प्रदेश का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 2.5 लाख सरकारी भर्तियों तक ले जाने का है।

सीएम ने सभी संभागों की प्रदर्शनी और विज्ञान मॉडल्स का निरीक्षण किया। दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन 18 नवंबर को होगा।


7 लाख युवाओं को मिला 5 हजार करोड़ का ऋण

सीएम यादव ने बताया कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

  • 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार हेतु 5,000 करोड़ रुपये के ऋण अनुमोदित किए गए हैं।
  • मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ योजना के तहत 20 हजार से अधिक युवाओं को 41 करोड़ रुपये से ज्यादा का स्टाइपेंड प्रदान किया गया है।
  • वहीं जॉब फेयर के माध्यम से 61 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश तेजी से स्पोर्ट्स पॉवर के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में MP के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।

शूटिंग स्टार ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कलाकारों को सम्मानित किया, जिसमें नृत्याचार्य पद्मश्री रामलाल बरेठ को 51 हजार रुपए, शूटिंग प्लेयर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को 2 लाख रुपए और एथलीट रंजना यादव को 1 लाख रुपए मिले।


इसके अलावा मां तुझे प्रणाम योजना के तहत 144 युवतियों को पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा भ्रमण के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

युवा शक्ति ने बढ़ाया भारत का गौरव: CM

सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। देश के युवाओं ने खेल, विज्ञान, तकनीक और स्टार्टअप्स में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।


सीएम ने कहा कि हाल ही में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा, जिसमें मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ की अहम भूमिका रही।

भारत को विश्व में सिरमौर बनाएं: मंत्री विश्वास सारंग

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि युवाओं ने हर युग में परिवर्तन की दिशा तय की है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Tags:    

Similar News