Budget 2026: केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया, कहा- विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम
केंद्रीय बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कदम बताया। कहा गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के लिए यह बजट सशक्त करने वाला है।
केंद्रीय बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कदम बताया।
Budget 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती देने वाला है। यह लोकहितैषी बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाते हुए देश को वैश्विक विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की स्पष्ट दिशा देता है।
हर सेक्टर में समावेशी और आत्मनिर्भर विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, एजुकेशन, हेल्थ और टूरिज्म जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला है। विकसित भारत 2047 के विजन को यह बजट नई ऊर्जा देता है।
सभी वर्गों के कल्याण पर खास जोर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बजट में भारत को सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ आर्थिक ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस किया गया है। साथ ही समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। विनिर्माण क्षेत्र के रणनीतिक विकास के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।
एआई और टेक्नोलॉजी से मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई सेक्टर में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा देने से देश के साथ मध्यप्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ेगा। वस्त्र उद्योगों में किए गए सुधारों से राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
शहरों और तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान
मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास के लिए 5000 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही छोटे शहरों और तीर्थ स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
इलाज सस्ता होगा, आम जनता को राहत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को सस्ता किया गया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।