MP का मौसम: अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज 30 जिलों में झमाझम

MP का मौसम: मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (4 जुलाई) को जबलपुर, मंडला, डिंडौरी सहित 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

Updated On 2025-07-05 12:10:00 IST

Madhya Pradesh Thursday 4 July 2025 Weather Update

MP का मौसम: मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। सामान्य से 75 मिमी ज्यादा पानी गिर चुका है। 34 दिन में 156 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 231 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग ने शुक्रवार (4 जुलाई) को जबलपुर, मंडला, डिंडौरी सहित 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बालाघाट, श्योपुर, शिवपुरी, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी और गुना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहडोल, पन्ना, सतना, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, अनूपपुर, उमरिया, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, राजगढ़, कटनी और मैहर में झमाझम बारिश होगी। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा।

कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 2 ट्रफ गुजर रही है। इसलिए सूबे में तेज बारिश का दौर चल रहा है। अगले 4 दिन तक ऐसा की मौसम रहेगा। शनिवार (5 जुलाई) को मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, सागर, रायसेन, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। उज्जैन, रतलाम, नीमच, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, पन्ना और कटनी में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बरसा पानी
गुरुवार (3 जुलाई) को कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, श्योपुर, दमोह, जबलपुर, सतना, सीधी समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मंडला के बिछिया में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शिवपुरी के कोलारस में कई गांव जलमग्न हो गए। निवाड़ी के ओरछा में भी भारी बारिश हुई। उमरिया में कथली नदी का पानी पुल तक पहुंच गया। जिले में महानदी में भी पानी बढ़ गया है।

जानिए एमपी में कैसे और कहां से आया मानसून
भारत में मानसून (Monsoon) की एंट्री 24 मई को हुई। मानसून ने सबसे पहले केरल में दस्तक दी। फिर कर्नाटक पहुंचा। तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश होते हुए 16 जून को मानसून एमपी आया। 20 जून तक मानसून ने सभी जिलों को करव कर लिया। अब पूरे सूबे में झमाझम बारिश हो रही है।

Tags:    

Similar News