लाड़ली बहना योजना: CM मोहन ने जारी की 26वीं किस्त, रक्षाबंधन बोनस के साथ 1500 रु ट्रांसफर

मप्र में लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी, 1.27 करोड़ महिलाओं को मिले 1500-1500 रुपए। CM मोहन यादव ने उज्जैन से ट्रांसफर की राशि।

Updated On 2025-07-12 17:40:00 IST

Ladli Behna Scheme

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन से लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त का वितरण किया। इस मौके पर कुल 1.27 करोड़ महिलाओं को 1543 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। राज्य सरकार ने इस बार बहनों को रक्षाबंधन उपहार के तौर पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए हैं। यानी कुल 1500 रुपए की राशि प्रत्येक लाभार्थी महिला को मिली।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट कर सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा– "हमारी सरकार का प्रण – बहनों का सशक्तिकरण।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य योजनाओं के तहत भी बड़ी घोषणाएं कीं। 56.74 लाख रूपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्तकर्ताओं को 340 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। उज्ज्वला योजना के तहत 30 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 46.34 करोड़ रुपए दिए गए।

जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त

शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की थी।

2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से मई 2025 तक 25 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। 

सीएम मोहन यादव 19वीं बार बहनों को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 में बहनों को राशि ट्रांसफर की। अब बहनों की संख्या 1.29 करोड़ से घटकर 1.27 करोड़ हो चुकी है। जनवरी 2025, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई, जून 2025 में 18वीं बार लाड़ली बहनों को सौगात दे चुके हैं। सीएम मोहन जुलाई में 19वीं बार बहनों को लाड़नी बहना योजना की राशि ट्रांसफर की।


FAQ

Q. लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त कब जारी हुई?

A. लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को जारी की गई।

Q. इस बार लाड़ली बहनों को कितनी राशि दी गई?

A. हर लाभार्थी महिला को इस बार कुल ₹1500 मिले हैं, जिसमें ₹1250 नियमित राशि और ₹250 रक्षाबंधन बोनस शामिल है।

Q. कितनी महिलाओं को 26वीं किस्त का लाभ मिला?

A. इस बार 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है।

Q. राशि ट्रांसफर किसने और कहां से की?

A. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से ‘सिंगल क्लिक’ के माध्यम से राशि ट्रांसफर की।

Q. क्या गैस सिलेंडर की राशि भी साथ में मिली है?

A. हां, उज्ज्वला योजना के तहत 30 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी सहायता राशि दी गई।

Q. लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कब हुई थी?

A. इस योजना की शुरुआत मई 2023 में हुई थी और पहली किस्त जून 2023 में ट्रांसफर की गई थी।

 

Tags:    

Similar News