Ladli Behna Yojana में बड़ा अपडेट: दिवाली से मिलेंगे ₹1500 प्रतिमाह, CM मोहन यादव ने इंदौर में किया ऐलान; देखें Video

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि दिवाली 2025 से मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1500 प्रतिमाह मिलेंगे। 2028 तक यह राशि ₹3000 तक बढ़ाई जाएगी। CM ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला।

Updated On 2025-06-19 16:29:00 IST
लाड़ली बहना योजना।

Ladli Behna Yojana Latest Update : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को दिवाली से ₹1500 प्रतिमाह देने की बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन बड़वानी के तलून में होना था, पर मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री ने इसे इंदौर कलेक्टोरेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में दिवाली से ₹1500 रुपए महीने और 2028 तक इसे बढ़ाकर ₹3000 रुपए महीने कर दिया जाएगा। इस योजना की शुरूआत 1000 रुपए महीने से हुई थी। जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। सीएम ने रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को  250 रुपए अतिरिक्त दिए जाने का भी ऐलान किया है।  

CM मोहन यादव का विपक्ष पर हमला

  1. मुख्यमंत्री ने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला। कहा, कांग्रेस ने कभी महिला वर्ग की चिंता नहीं की। उनके राज में महिला अपराध अधिक हुए हैं। कांग्रेस के कई नेता जमानत पर हैं।
  2. सीएम ने कहा, भाजपा सरकार में गेहूं का MSP ₹2500/क्विंटल है, जो देश में सबसे अधिक है। 1956 से 2003 तक कांग्रेस ने सिर्फ ₹500 क्विंटल दाम बढ़ाए, जबकि भाजपा ने 20 साल में ₹2000 बढ़ाए।
  3. सीएम ने बताया कि हमारी सरकार का फोकस फूड इंडस्ट्री और बिजली व्यवस्था पर है। किसानों को 8 घंटे से अधिक बिजली दी जा रही है।

लाडली बहना योजना क्या है? 
लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) मध्य प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवनस्तर में सुधार लाना है। इसके तहत पंजीकृत महिलाओं के बैंक खाते में हर माह 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।  

लाडली बहना योजना: पात्रता (Eligibility) शर्तें

  • महिला होनी चाहिए (आवेदक)
  • आयु: 21 से 60 वर्ष
  • मध्य प्रदेश की निवासी होना जरूरी 
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो
  • पति आयकरदाता नहीं हो
  • एक परिवार से एक ही महिला पात्र होगी
  • विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता

Ladli Behna Yojana: वित्तीय सहायता  

समय 

राशि (प्रति माह)

जून 2023 से प्रारंभ 

₹1000

अक्टूबर 2023 से 

₹1250

रक्षाबंधन 2024

 ₹1250 + ₹250 (स्पेशल) = ₹1500

दिवाली 2025 से 

₹1500 करने का ऐलान 

वर्ष 2026 तक निर्धारित वृद्धि 

₹1750 - ₹2000 (संभावित)

वर्ष 2027

 ₹2500 (संभावित)

वर्ष 2028 तक 

₹3000 करने का लक्ष्य

Tags:    

Similar News