संध्या छाया: भोपाल में खुला पहला पेड लग्जरी ओल्ड एज होम; बुजुर्गों को मिलेंगी 5-स्टार सुविधाएं; जानें खासियत

भोपाल में शुरू हो रहा MP का पहला पेड लग्जरी ओल्ड एज होम ‘संध्या छाया’, जानिए शुल्क, मेडिकल सुविधाएं, रहने की गाइडलाइन और अन्य जानकारियां।

By :  Desk
Updated On 2025-07-22 19:57:00 IST

भोपाल में लग्जरी पेड ओल्ड एज होम ‘संध्या छाया’, जानिए शुल्क, सुविधाएं और नियम

Old Age Home Sandhya Chhaya Bhopal:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देश का पहला पेड लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू किया गया है। 26 करोड़ की लागत से बने इस ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को 5-स्टार सुविधाएं मिलेंगी। प्राइवेट रूम, मेडिकल स्टाफ, योग थेरेपी, संतुलित आहार और मनोरंजन की यहां भरपूर व्यवस्था है। भोपाल के लिंक रोड-3 स्थित पत्रकार कॉलोनी में बने इस वृद्धाश्रम का नाम ‘संध्या छाया’ है।

भोपाल में यह वीवीआईपी वृद्धाश्रम मध्य प्रदेश सरकार ने स्थापित कराया है। जबकि, संचालन का जिम्मेमदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अनुशांगिक संगठन सेवा भारती को सौंपी गई है। बुजुर्ग 1 अगस्त से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर इसमें रह सकेंगे।

भोपाल के संध्या छाया में 12 सिंगल और 22 डबल रूम बनाए गए हैं। सिंगल रूम का मासिक किराया ₹49,500 और डबल रूम का 82,000 रुपए है। इसमें दो लोग रह सकेंगे। आश्रम में 24 लक्जरी कॉटेज भी बने हैं, लेकिन इनका किराया अभी तय नहीं हुआ। इसके अलावा एक लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट जामा करनी होगी। जो रिफंडबल है।

भोपाल के इस ओल्ड ऐज होम पाँच सितारा होटल की तरह डिजाइन किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को इसमें हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्हें केवल जरूरी दवाइयाँ और कुछ निजी सामान ही घर से लाना होगा। बाकी सब कुछ आश्रम से मिलेगा।

FAQ

Q. कौन रह सकता है?

A. उम्र 60 वर्ष से अधिक और मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ बुजुर्ग यहां रह सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद मेडिकल चेकअप होगा।

Q. कितने लोगों के लिए जगह है?

A. कुल 56 बुजुर्ग रह सकते हैं — 12 सिंगल रूम, 22 डबल रूम। सभी रूम में AC, फ्रिज, माइक्रोवेव, अटैच्ड बाथरूम, इमरजेंसी बेल, फर्नीचर और बालकनी है।

Q. कितने समय के लिए रह सकते हैं?

A. कम से कम 1 महीने, अधिकतम कोई सीमा नहीं। NRI बुजुर्ग भी कुछ महीनों के लिए रह सकते हैं।

Q. खाने की क्या व्यवस्था होगी?

A. कैंटीन में संतुलित आहार—ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर। मेन्यू पहले से तय होगा। डाइनिंग हॉल में 55 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

Q. हेल्थ केयर कैसी होगी?

A. हफ्ते में एक डॉक्टर विजिट करेंगे, 24x7 नर्सिंग स्टाफ, योग और फिजियोथेरेपी, काउंसलिंग—ये सब शामिल है। रूटीन चेकअप नि:शुल्क होंगे।

Q. अस्पताल में भर्ती की स्थिति में क्या होगा?

A. इलाज का खर्च परिजन या बुजुर्ग को वहन करना होगा। वृद्धाश्रम की कोई जिम्मेदारी नहीं।

Q. क्या परिजन मिलने आ सकते हैं?

A. परिजन लाउंज में मिल सकते हैं, लेकिन रात नहीं रुक सकते। वे समारोह भी आयोजित कर सकते हैं।

Q. रहने के नियम क्या हैं?

A. बुजुर्ग स्वतंत्र होंगे, लेकिन तय समय पर लौटना अनिवार्य होगा। पढ़ना, घूमना, बातचीत—सब पर खुली छूट।

Q. संचालन कौन करेगा?

A. सेवा भारती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मासिक शुल्क सेवा भारती को मिलेगा और सिक्योरिटी अमाउंट सरकार को। यह वेतन, रखरखाव और प्रबंधन में खर्च होगा।


Tags:    

Similar News