Bhopal Metro 2025: अक्टूबर से दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, पहले हफ्ते फ्री सफर, जानें किराया, रूट और खास बातें

Bhopal Metro 2025: भोपालवासियों का मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अक्टूबर 2025 से भोपाल मेट्रो ट्रेन (Bhopal Metro Train) यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी।

Updated On 2025-09-19 13:43:00 IST

Bhopal Metro 2025

Bhopal Metro 2025: भोपालवासियों का मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अक्टूबर 2025 से भोपाल मेट्रो ट्रेन (Bhopal Metro Train) यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद राजधानी आकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले, 24 से 26 सितंबर तक कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम डिपो और गाड़ियों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

भोपाल मेट्रो रूट और रफ्तार

  1. पहले चरण में ऑरेंज लाइन (सुभाषनगर से एम्स तक) लगभग 6 किमी चलेगी।
  2. अगले चरण में यह रूट सुभाषनगर से करोंद तक बढ़ेगा, जिसका काम 2–3 साल में पूरा होगा।
  3. मेट्रो की स्पीड 30 से 80 किमी/घंटा होगी। ट्रायल में यह 120 किमी/घंटा तक दौड़ चुकी है।

टिकट और किराया

  1. लॉन्च के बाद पहले 7 दिन मुफ्त सफर का मौका मिलेगा।
  2. अगले 3 महीने तक किराए में छूट दी जाएगी (75%, 50% और 25%)।
  3. इसके बाद सामान्य किराया ₹20 से ₹80 तक रहेगा।
  4. शुरुआत में टिकट मैन्युअल सिस्टम से मिलेंगे, जैसे ट्रेन में होते हैं।

स्टेशन और सुविधाएं

एम्स, अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस स्टेशन पर अंतिम काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा कि दरवाजे और अन्य सुविधाएं 15 दिनों में पूरी कर दी जाएंगी।

शुरुआत में भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम नहीं होगा, इसे बाद में लगाया जाएगा।

क्यों खास है भोपाल मेट्रो?

भोपाल मेट्रो को यात्रियों के लिए सस्ता, सुरक्षित और तेज बनाने का लक्ष्य है। इससे राजधानी के लोगों को न सिर्फ ट्रैफिक से राहत मिलेगी बल्कि आधुनिक परिवहन का नया अनुभव भी मिलेगा।

Tags:    

Similar News