श्रावणी मेला विवाद: मनोज तिवारी संग गिरफ्तारी देने पहुंचे निशिकांत, बैद्यनाथ मंदिर में जबरन प्रवेश पर FIR

श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जबरन प्रवेश के आरोप में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 5 पर एफआईआर। शनिवार को दोनों नेता गिरफ्तारी देने पहुंचे। झारखंड सरकार पर साजिश का आरोप। पढ़ें पूरी खबर

Updated On 2025-08-09 12:51:00 IST

श्रावणी मेला विवाद: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे व मनोज तिवारी गिरफ्तारी देने पहुंचे देवघर 

Nishikant Dubey Dispute Shravani Mela: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जबरन प्रवेश करने को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 5 लोगों पर एफआईआर हुई है। शनिवार, 9 अगस्त को दोनों नेता दिल्ली गिरफ्तारी देने देवघर पहुंचे। कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी हमें जेल भेजना चाहते हैं तो भेजें, लेकिन सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ ये शिकायत पंडा धर्म-रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इन नेताओं ने जलार्पण बंद होने के बाद गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की है।

निशिकांत दुबे बोले-मेरे खिलाफ 51 केस

निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट लिखकर घोषणा की कि वे गिरफ्तारी देने देवघर जाएंगे। झारखंड पुलिस मेरे खिलाफ 51 केस दर्ज कर चुकी है। अब पूजा करने से भी रोका जा रहा है। मैं सीधे थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दूंगा।

बाबूलाल मरांडी के पुलिस से सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा, झारखंड पुलिस के कुछ अधिकारी नीचता की हदें पार कर रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि यह वर्दी जनता की रक्षा के लिए मिली है। न कि निजी स्वार्थ के लिए न्याय का गला घोंटने के लिए। कानून के रक्षक ही जब षड्यंत्र करने लगें, तो जनता का भरोसा टूट जाता है।

Tags:    

Similar News