JSSC Recruitment 202: झारखंड में 1775 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
JSSC Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस बार सहायक कारापाल और कक्षपाल के कुल 1775 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
JSSC Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस बार सहायक कारापाल और कक्षपाल के कुल 1775 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें 42 पद सहायक कारापाल और 1733 पद कक्षपाल के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार का मौका भी मिलेगा, जिसकी तारीख 11 से 13 दिसंबर 2025 तय की गई है।
पदों का विवरण
- कक्षपाल (Warder) – 1733 पद
- पुरुष अभ्यर्थियों के लिए: 1634 पद
- भूतपूर्व सैनिक: 165
- होमगार्ड: 413
- अन्य उम्मीदवार: 1056
- महिला अभ्यर्थियों के लिए: 64 पद
- सहायक कारापाल (Assistant Jailor) – 42 पद
शैक्षणिक योग्यता
सहायक कारापाल – स्नातक डिग्री (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
कक्षपाल – न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार)
- सामान्य वर्ग: 21 से 35 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष
- अनारक्षित/पिछड़ा/EWS/अत्यंत पिछड़ा (महिला): 38 वर्ष
- अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष व महिला): 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट मानदंड
पुरुष – 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में
महिला – 1600 मीटर दौड़ 10 मिनट में
कद-काठी
पुरुष (UR/EWS/OBC/EBC) – लंबाई 160 सेमी, सीना 81 सेमी (फुलाकर)
पुरुष (SC/ST) – लंबाई 155 सेमी, सीना 79 सेमी
महिला – लंबाई 148 सेमी न्यूनतम
लिखित परीक्षा का पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें से:
- सामान्य अध्ययन – 30 प्रश्न
- झारखंड का सामान्य ज्ञान – 60 प्रश्न
- सामान्य गणित – 10 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान – 10 प्रश्न
- मानसिक क्षमता जांच – 10 प्रश्न
सही उत्तर पर 3 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।