Weather Alert: 25 अगस्त तक भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Jharkhand weather update: रांची और झारखंड के कई जिलों में 25 अगस्त तक भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट। तेज हवाएं, वज्रपात और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा। मौसम विभाग की सलाह और सुरक्षित रहन-सहन के उपाय पढ़ें।

Updated On 2025-08-23 22:44:00 IST

Jharkhand weather update

Jharkhand weather update: मौसम विभाग ने रांची और झारखंड के कई जिलों में 25 अगस्त 2025 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना भी है।

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून की ट्रफ रेखा के सक्रिय होने के कारण मौसम में तेज बदलाव आ सकता है। यह कम दबाव धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा, लेकिन 25 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी

24 अगस्त 2025 को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह जैसे शहर शामिल हैं।

फ्लैश फ्लड खतरा (अकस्मात बाढ़): बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे शहरों में फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है।

संभावित प्रभाव

  • सड़कें बह सकती हैं या अवरुद्ध हो सकती हैं।
  • निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति।
  • बिजली और पानी जैसी सेवाओं में रुकावट।
  • फसलों और बागवानी को नुकसान।
  • जान-माल की हानि का खतरा।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने दी चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट किया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में वाहन न चलाएं। इसके अलावा तेज बारिश या जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित ऊंची जगहों पर रहें। घर की छत मजबूत करें और नदी-नालों से दूरी बनाए रखें। मौसम की ताजा जानकारी लगातार लेते रहें।

Tags:    

Similar News