Jharkhand: पूर्व CM चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट; बेटे को भी हिरासत में लिया गया, जानें क्यों हुई कार्रवाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चंपई सोरेन के बेटे बबलाल सोरेन और उनके समर्थकों को भी रांची जाते समय हिरासत में लिया गया है। जानें क्यों हुई कार्रवाई।

Updated On 2025-08-24 15:52:00 IST

Jharkhand EX CM Champai Soren

Champai Soren under house arrest: झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन को रविवार (24 अगस्त) को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह कार्रवाई राज्य में आदिवासी संगठनों द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले की गई है। पुलिस ने बताया कि चंपई सोरेन के बेटे बबलाल सोरेन और उनके समर्थकों को भी रांची जाते समय हिरासत में लिया गया है।

चंपई सोरेन को क्यों किया गया हाउस अरेस्ट?

रांची सिटी डिप्टी एसपी के वी रमन ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रिवेंटिव कार्रवाई की गई है। आदिवासी संगठन 24 अगस्त को 'हल जोतो, रोपा रोपो' (हल जोतो, पौधा रोपो) नामक विरोध प्रदर्शन करने वाले थे, जिसमें चंपई सोरेन के शामिल होने की खबर थी।

विरोध क्यों हो रहा है?

चंपई सोरेन ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने रांची के नागड़ी इलाके में 1000 करोड़ रुपए के RIMS-2 अस्पताल के लिए आदिवासियों की जमीन जबरन ली है। उन्होंने दावा किया कि आदिवासियों को जमीन के अवज में न तो मुआवजा दिया गया और न ही जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया।

रांची में सुरक्षा टाइट

विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच रांची में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शहर के सभी अहम points पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है।

चंपई सोरेन ने क्या कहा?

भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि वे हॉस्पिटल प्रोजेक्ट के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सरकार को आदिवासियों की जमीन नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रांची में कई एकड़ बंजर जमीन है जहां अस्पताल बनाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News