Sonipat Petrol Pump: सिगरेट पीने से मना किया तो भड़क गए बदमाश, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sonipat Petrol Pump: सोनीपत में मामूली सी बात पर तीन लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। जानिये क्या है पूरा मामला।

Updated On 2024-12-21 13:57:00 IST
सोनीपत में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट।

Sonipat Petrol Pump: सोनीपत से युवकों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ की है। इस घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए जबकि अन्य कर्मचारियों ने दीवार से कूदकर अपनी जान बचाई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना के बारे में पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, घायल कर्मचारियों की पहचान अजमेंद्र और तरुण के रूप में हुई है। यह घटना कारगिल शहीद कृष्ण लाल फिलिंग स्टेशन के पास हुई। 20 दिसंबर यानी शुक्रवार को रात 11 बजे पेट्रोल पंप पर तीन युवक कार में सवार होकर आते हैं। उस दैरान अजमेंद्र युवक को सिगरेट पीते हुए देख लेता है। जिसके बाद अजमेंद्र कार में पेट्रोल डालने से उन्हें मना कर देता है। इस बात पर तीनों युवक अजमेंद्र से गाली-गलौज करने लगते हैं। विवाद इतना बढ़ जाता है कि तीनों कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं।

Also Read: स्कूल संचालक का अपहरण कर मांगी फिरौती, मारपीट कर नारनौल से महेंद्रगढ़ एरिया की पहाड़ी पर छोड़ा, रातभर दौड़ी पुलिस

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस को क्या बताया ?

शोर सुनकर पेट्रोल पंप के दूसरे कर्मचारी भी मौके पर पहुंच जाते हैं। जिसके बाद तीनों आरोपी भी अपने साथियों को बुला लेते हैं। कुछ देर बाद घटनास्थल पर बाइक पर सवार होकर कुछ युवक वहां आ जाते हैं। सभी आरोपी मिलकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटने लगते हैं।

हादसे के वक्त कर्मचारी अजमेर और तरुण घायल हो जाते हैं। जबकि दूसरे कर्मचारी दीवार से कूदकर अपनी जान बचा लेते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कर्मचारियों ने बताया कि तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। जब उन्होंने आरोपी को सिगरेट पीने से रोका तो वह भड़क गए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Also Read: मारपीट में फटा युवक के कान का परदा, पुलिस ने नहीं लिए पीड़ित के बयान, एसपी के आदेश पर केस दर्ज

Similar News