Firing on Lawyer: ऑफिस में घुसकर दो लोगों ने वकील पर चलाई गोली, इलाके में दहशत का माहौल

Firing on lawyer Sonipat: सोनीपत में ऑफिस में घुसकर दो लोगों ने एक वकील पर फायरिंग कर दी है। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated On 2025-01-21 14:49:00 IST
सोनीपत में वकील पर फायरिंग।

Firing on lawyer Sonipat: सोनीपत से वकील पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दो लोगों ने ऑफिस में घुसकर वकील पर फायरिंग कर दी। हमले के दौरान वकील बच गया और गोली दीवार में जा लगी। आरोपियों ने फिर से फायरिंग करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी वकील को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वकील की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।  

जान से मारने की धमकी

एडवोकेट विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बरोटा-जठेड़ी रोड पर उसका वकालत और प्रोपर्टी का ऑफिस है। विजेंद्र सिंह का कहना है कि 20 जनवरी यानी सोमवार की शाम को वह ऑफिस में बैठा हुआ था। वकील का दोस्त प्रदीप भी ऑफिस के पीछे बने मैदान में बैठा हुआ था। उस दौरान सचिन नाम का युवक अपने साथी के साथ ऑफिस में आ गया।

सचिन ने वकील से कहा कि, 'तेरी हत्या करने के लिए हमें बंटू उर्फ इंद्रजीत व चींटू उर्फ चन्द्र‌जीत ने भेजा है।' इतना कहकर सचिन ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और उस पर फायरिंग कर दी। हमले के वक्त वकील कुर्सी पर एक तरफ झुक गया, जिससे गोली दीवार में जा लगी। आरोपी ने फिर से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। जिसके बाद दोनों आरोपी वकील को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Also Read: शराब पीने से रोकने पर भड़का हरियाणा पुलिस का SPO, बेटे और बहू को मारी गोली, खुद भी लगाई फांसी

पेट्रोल पंप के विवाद में चलाई गोली

पुलिस को दिए गए बयान में वकील वीरेंद्र ने बताया कि उनका बंटू और चींटू से पेट्रोल पंप का विवाद चल रहा है। इस रंजिश में आरोपियों ने उस पर हमला करवाया है। वीरेंद्र का यह भी कहना है कि चींटू और बन्टू के खिलाफ पहले भी FIR हुई है। जिसके बाद उसे पुलिस प्रोटेक्शन दी गई थी। लेकिन बाद में बिना वजह बताए पुलिस प्रोटेक्शन हटा दी गई थी। थाना राई के ASI सुरेंद्र सिंह के अनुसार,वकील विजेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Also Read: कैथल में युवक पर दिनदिहाड़े फायरिंग, कार में सवार होकर आए थे हमलावर, थाने तक किया पीछा

Similar News