पानीपत में शादीशुदा युवक ने रचाई शादी: रेप केस से बचना चाहता था, पता लगने पर पहली पत्नी को धक्के मारकर घर से निकाला

Panipat Crime News: पानीपत में एक युवक ने रेप केस से बचने के लिए युवती से विवाह कर लिया,जिसके बाद आरोपी महिला के साथ मारपीट करने लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated On 2024-11-06 16:48:00 IST
पानीपत में रेप केस बचने के लिए रचाई शादी।

Panipat Crime News: पानीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पानीपत में एक युवक ने एक युवती से केवल इसलिए शादी कर ली ताकि वह रेप केस से बच जाए। आरोपी युवक ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया, उसके बाद आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर पीड़ित महिला से शादी रचा ली। इस बारे में जब आरोपी की पहली पत्नी को पता लगा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भाई को जान से मारने की धमकी 

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि नवंबर 2021 में शादी में गई हुई थी, जहां उसकी मुलाकात भगवान सिंह से हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों की दोस्ती हो गई और एक दूसरे के फोन नंबर भी ले लिए गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया फरवरी 2022 में घर पर अकेला पाकर भगवान सिंह ने नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब उसे होश आया तो उसने भगवान सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही। आरोपी ने महिला से कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वो  उसके भाई को जान से मार देगा।

दहेज के लिए मांग 

पीड़ित महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने दोनों परिवारों की सहमति के बाद साल 2022 में महिला से शादी कर ली। महिला का आरोप है कि शादी के बाद भगवान सिंह के पिता, भाई, बहनें, जीजा ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरु कर दिया था। महिला का कहना है कि सास ने उससे सोने की चेन और बाइक की भी मांग की है। महिला का कहना है कि अक्टूबर 2022 में उसने बेटी को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल वालों ने ताने देना शुरू कर दिया था।

Also Read: नारनौल में खाद के लिए मगजमारी, नहीं है डीएपी, सोसायटी कार्यालय के बाहर लगाया नोटिस, भटकते रहे किसान 

पहली पत्नी वापस लौट आई

भगवान सिंह की पहली पत्नी प्रिया का पति से झगड़ा चल रहा था,जिसकी वजह वह मायके गई हुई थी, उसका 5 साल बेटा भी है। जब प्रिया को  पता चला कि भगवान सिंह ने दूसरी शादी कर ली है,तो वह ससुराल वापस लौट आई।

प्रिया ने अपने ससुराल वालों से पता किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। फिलहाल पुलिस ने प्रिया की शिकायत के आधार पर भगवान सिंह और परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Similar News