पानीपत में पिता बना हैवान: नाबालिग बच्ची के साथ करता रहा दुष्कर्म, कहा- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

Panipat Crime News: पानीपत में सौतेले पिता ने 15 साल की लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

Updated On 2024-07-29 16:00:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Panipat Crime News: पानीपत में नाबालिग लड़की के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म कर दिया। जब घटना के बारे में मां को पता लगा तो उसने पीड़ित बच्ची के पिता से पूछा। लेकिन इस बात पर आरोपी पिता अपना आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने अपनी बेटी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटी को लेकर सिविल अस्पताल ले गई। जांच करने पर पता लगा कि पीड़िता 3 माह से गर्भवती है।

पिता करता है गलत काम

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां का कहना है कि वह पानीपत के एक गांव में रहती है। यहां पर वह ईंट भट्टे पर काम करती है। पहले पति की मौत के बाद उसने 13 साल पहले दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से उसकी 15 साल की बेटी है। जबकि दूसरी शादी से उसकी 3 बेटियां हैं। करीब 4 दिन पहले उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत काम करता है।

पीड़िता के साथ मारपीट हुई

महिला ने जब अपने पति से पूछा तो वह भड़क गया। उसने बेटी के साथ मारपीट की। आरोपी ने सबसे पहले पीड़िता की आंख पर मुक्का मारकर उसे नीचे गिरा दिया। फिर आरोपी ने हाथ पर लात मारी। बीच-बचाव में उसकी मां जब आगे आई तो उसके साथ भी आरोपी ने मारपीट की। जैसे-तैसे महिला ने अपनी बच्ची को आरोपी पति के चंगुल से छुड़ाया और उसे सिविल अस्पताल ले गई। जांच करने के दौरान बच्ची की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

 Also Read: जरूरी काम कहकर घर से निकला, सुबह खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बारे में पता लगने पर महिला ने  पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता डरा धमकाकर उसके साथ काफी वक्त से रेप कर रहा है। आरोपी पिता ने उसे यह भी कहा था कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Similar News