पानीपत में प्रॉपर्टी एडवाइजर पर चाकू से हमला: युवक की आंत निकल आई बाहर, फरार आरोपी तलाश में जुटी पुलिस

Attack On Property Advisor Panipat: पानीपत में एक प्रॉपर्टी एडवाइजर पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated On 2025-03-23 17:59:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Attack On Property Advisor Panipat: पानीपत से आज यानी 23 मार्च रविवार को एक युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के बाद आरोपी युवक को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी ने कैसे किया हमला ?

जानकारी के अनुसार घायल की पहचान तहसील कैंप के रहने वाले विनय के रूप में हुई है। विनय  प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनय आज दोपहर को किसी काम से तहसील कैंप आया हुआ था। उस दौरान वहां पर एक राणा नाम का युवक आ गया। राणा ने मौका देखकर विनय पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने लगातार विनय के पेट में चाकू मारे, जिसकी वजह से विनय के पेट की अंतड़ियां तक बाहर आ गई। घायल होकर विनय वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

Also Read: यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया में मिला व्यक्ति का शव, बेरहमी से गला काटकर हुई हत्या

पुलिस जांच में जुटी

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Also Read: कैथल में नोटिस देने गई पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मारकर वर्दी फाड़ी, 5 पर FIR

Similar News