Panipat News: हरियाणा के पानीपत में 12 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, दो महीने पहले जीजा ने किया था रेप

हरियाणा के पानीपत में एक 12 साल की लड़की प्रेग्नेंट गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके जीजा ने उसका रेप किया था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated On 2024-12-04 11:49:00 IST
हरियाणा के पानीपत में 12 साल की लड़की हुई गर्भवती।

हरियाणा के पानीपत में 12 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई है। इस बात का खुलासा तब हुआ। जब किशोरी के परिजन उसे पेट में दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंची। लड़की के परिजनों ने उसके जीजा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पानीपत के एक गांव के ईंट भट्ठे का है। जहां बिहार के शेखपुरा से एक युवक अपने परिवार के साथ काम करने आया है। उसके परिवार में उसकी पत्नी, 5 बेटे और बेटियां हैं। युवक की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और करीब 2 महीने पहले परिवार के सभी लोग बिहार में थे। आरोप है कि जब एक दिन किशोरी के माता-पिता धान काटने के लिए खेत में गए और तो उस समय वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसका जीजा घर में आया और मासूम के साथ रेप किया। वहीं लड़की ने ये बात किसी को नहीं बताई और एक महीने पहले सभी पानीपत आ गए। 

ये भी पढ़ें-Sukhbir Singh Badal Attack: पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला, गोली चलाने वाला हिरासत में

बताया जा रहा है कि एक महीने से सभी अपने काम में व्यस्थ थे। दो दिन पहले अचानक किशोरी को पेट में दर्द हुआ और उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद उसकी मां उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद परिजन उसे शहर के सिविल अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने डॉक्टरों से अपनी बेटी के गर्भपात की गुहार लगाई। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि वह अपने दामाद पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते है। अगर वो जेल गया तो उसकी बड़ी बेटी का घर उजड़ जाएगा। जिसके चलते पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बिहार में ट्रांसफर कर दिया है। 

ये भी पढ़ें-संभल हिंसा: राहुल और प्रियंका को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, दिल्ली-UP एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

Similar News