Haryana Air Pollution: दिल्ली से भी जहरीली हुई हरियाणा के कई जिलों की हवा, 500 तक पहुंचा AQI, ये रही प्रदूषित शहरों की लिस्ट

हरियाणा की हवा दिल्ली से भी जहरीली हो गई है। बहादुरगढ़ में AQI लेवल 500 तक पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है।

Updated On 2024-11-08 12:06:00 IST
हरियाणा में प्रदूषण का कहर।

Haryana Air Pollution: प्रदूषण के मामले में हरियाणा दिल्ली से आगे निकल गया है। जहां शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 441 दर्ज किया गया है। वहीं हरियाणा के बहादुरगढ़ में AQI लेवल 500 तक पहुंच गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हरियाणा की हवा दिल्ली से भी जहरीली हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बहादुरगढ़ में AQI लेवल 500 तक दर्ज किया गया। वहीं बल्लभगढ़ में 422 और भिवानी में एक्यूआई लेवल 402 पर रहा। इसके अलावा सोनीपत में AQI 381, हिसार में 373, गुरुग्राम 369, जींद में 356, कुरुक्षेत्र में 352, धारूहेड़ा में 350 रहा और रोहतक में एक्यूआई 320, फतेहाबाद में 316, यमुनानगर में 314, मंडीखेड़ा में 307 और सिरसा में एक्यूआई लेवल 300 दर्ज किया गया। 

पराली जलाने के मामलों में कमी, लेकिन नहीं थम रहे मामले

इस बार हरियाणा में किसानों के पराली जलाने के मामले में कमी तो आई है, मगर फिर भी किसानों के पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 15 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर के बीच पराली जलाने के 384 मामलों में किसानों के चालान किए गए। इस दौरान नौ लाख 28 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। गुरुवार को भी पराली जलाने के नौ मामले सामने आए हैं। अब तक पराली जलाने के कुल 897 मामले सामने आए हैं और 314 FIR भी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए कृषि विभाग के 26 अधिकारियों को निलंबित कर दिया और 396 अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

नहीं लागू किया गया GRAP

बता दें कि हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में कमी होने के बावजूद भी प्रदूषण की स्थिति काफी खराब हो रही है। हरियाणा में प्रदूषण का स्तर चार सौ तक पहुंच गया है, लेकिन अभी तक GRAP-3 लागू नहीं किया गया है। पिछले साल 23 दिसंबर को GRAP-3 लागू किया गया था। तब के मुकाबले हालात काफी ज्यादा खराब हैं, मगर अभी तक ग्रैप-3 लागू नहीं किया गया है। 

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, राजधानी के कई इलाकों में 441 तक पहुंचा AQI

Similar News