वीकेंड पर नहीं बन पा रहा घूमने का प्लान... तो इस हिल स्टेशन पर डालें नजर, खूबसूरती के साथ मिलेगा एडवेंचर का मजा

Morni Hills: अगर आप वीकेंड पर किसी सुंदर जगह जाने की सोच रहे हैं, तो आप हरियाणा के इकलौते हिल स्टेशन मोरनी हिल्स की सैर कर सकते हैं। यहां जानें मोरनी हिल्स से जुड़ी सारी जानकारियां...

Updated On 2025-04-26 08:39:00 IST
हरियाणा का मोरनी हिल्स।

Morni Hills: अगर आप इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आसपास कोई अच्छी जगह मिल पा रही है जहां पर मजे करने के साथ सुंदर नजारों का भी आनंन ले सकें। तो हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर जाने के बाद आप शिमला, मनाली और नैनीताल जैसी जगहों को कुछ समय के लिए भूल जाएंगे। हम बात कर रहे हैं कि मोरनी हिल्स स्टेशन की, जो हरियाणा के पंचकूला में मौजूद है। बता दें कि यह हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है। आइए जानते हैं मोरनी हिल्स के बारे में...

मोरनी हिल्स अपने सुंदर पर्यावरण और खूबसूरत नजारे के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन की सैर करने के लिए दूर-दराज से लोग यहां पर आते हैं। खासकर यह हिल स्टेशन दिल्ली और चंडीगढ़ के लोगों की पसंदीदा है, क्योंकि उनके वहां से सिर्फ कुछ ही दूरी पर मोरनी हिल्स स्थित है। बता दें कि ज्यादातर लोग यहां पर वीकेंड पर पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं। यहां का मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है। 

क्या है मोरनी हिल्स की खासियत? 

अगर मोरनी हिल्स की खासियत की बात करें, तो शब्दों में समझा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। वहां पर जाने के बाद ही इसके खूबसूरती को बयां किया जा सकता है। अरावली की पहाड़ियों के बीच मौजूद मोरनी हिल्स की ऊंचाई 1,220 है, जहां पर सुंदर नजारे का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको कुछ खास प्रजाति की पक्षियां भी देखने को मिलेंगी, जैसे कि हिमालयन बुलबुल, ओरिएंटल  टर्टल डव, वॉल क्रीपर, ब्लू पीफाउल, कालीज तीतर समेत और भी कई सारे। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां पर आपके लिए एडवेंचर पार्क भी मौजूद है। इस पार्क में आप बोटिंग से लेकर ट्रैकिंग, रोप क्लाइंबिंग और कमांडो नेट जैसी कई सारी एक्टिविटीज कर पाएंगे। 

ये भी पढ़ें: Best Juice Shops: गुरुग्राम की इन शॉप्स पर पिएं मिनरल से भरपूर जूस, डिहाइड्रेशन से रहेंगे दूर

झीलों के किनारे बैठकर ले सकते पाएंगे आराम

मोरनी हिल्स में आप घूमने के लिए टिक्कर ताल जा सकते हैं, जहां पर दो सुंदर झीलें बनी हुई हैं। इन झीलों के किनारे बैठकर आराम भी कर सकते हैं। इसके अलावा टिक्कर ताल से कुछ ही दूरी पर आपको ठाकुर द्वार मंदिर मिल जाएगा। माना जाता है कि पांडवों ने 10वीं  शताब्दी में इस मंदिर को बनवाया था। वहीं, मोरनी हिल्स में मौजूद नाड़ा साहिब गुरुद्वारा को यहां के सबसे पवित्र स्थान कहा जाता है। गुरुद्वारा के पास से घग्गर-हकरा नदी बहती है, जिससे इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।

साथ ही इतिहास प्रेमियों के लिए मोरनी हिल्स में पहाड़ियों पर मोरनी किला भी मौजूद है। इस किले की ऊंचाई पर जाकर आप हरियाली की सुंदर नजारा देख सकते हैं। आपको यहां पर सुंदर नजारों के साथ कई जानवर भी देखने को मिलेंगे। मोरनी हिल्स में नीलगाय, लंगूर, जंगली सूअर, हिरण जैसे कई जानवर दिख जाएंगे। 

कैसे पहुंच सकते हैं मोरनी हिल्स? 

अगर आप दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में रहते हैं, तो मोरनी हिल्स पर आना आपके लिए काफी आसान है। दिल्ली से मोरनी हिल्स की दूरी करीब 252 किलोमीटर है, जिसके सफर में आपको 5 से 6 घंटे लग जाएंगे। वहीं, चंडीगढ़ से करीब 52 किलोमीटर है, यहां से मात्र 1 घंटे में ही आप मोरनी हिल्स पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी दूर शहर से यहां पर आना चाहते हैं, तो फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। यहां से मोरनी हिल्स की दूरी करीब 50 किलोमीटर पड़ेगी। इसके अलावा अगर आर ट्रेन से यात्रा करके आना चाहते हैं, तो आपको चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन उतरना होगा। यह रेलवे स्टेशन मोरनी हिल्स से सबसे करीब है।

ये भी पढ़ें: Lakes in Delhi: इस गर्मी लेना चाहते हैं झील का मजा, तो मिस न करें दिल्ली का ये स्पॉट, दिल को मिलेगा सुकून

Similar News