हरियाणा दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल: सोनीपत-पानीपत में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मनोहर लाल आज हरियाणा के दौरे आए हैं। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका कई जगह पर गर्म जोशी से स्वागत किया।

Updated On 2024-06-14 11:42:00 IST
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मनोहर लाल का पहला दौरा।

Manohar Lal Haryana Visit: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहरल लाल को केंद्र की मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के बाद मनोहर लाल पहली बार हरियाणा पहुंचे हैं। वे सबसे पहले सोनीपत पहुंचे, जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे पानीपत की ओर आगे बढ़े। यहां पर उनका कई जगहों पर स्वागत किया गया। इसके बाद वे करनाल में पहुंचें यहां पर कार्यकर्ताओं संबोधित किया। बता दें कि करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल पहली बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

लोकसभा चुनाव से पहले सीएम पद से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा गया था। बीजेपी ने उन्हें करनाल लोकसभा सीट टिकट दिया था। चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार ने उन्हें आवास एवं शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बनाया है। पूर्व सीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबा माना जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी अब उन्हें राज्य की राजनीति से केंद्र की राजनीति में ले आना चाहती है।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहला दौरा

केंद्रीय मंत्री नियुक्त होने के बाद मनोहर लाल का अपने संसदीय क्षेत्र में पहला दौरा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। यह प्रदेश खासकर करनाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि की बात है कि केंद्र सरकार में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें:- 25 साल बाद करनाल को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह, जानें मनोहर लाल से पहले किसे मिला था ये मौका

कांग्रेस पर साधा निशाना

सोनीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वर्करों से कहा- कांग्रेस ने गरीबों को झूठ बोलकर गुमराह कर वोट लेकर शोषण किया है। चुनावों में विपक्ष ने जनता को गुमराह किया कि संविधान और आरक्षण को ख़त्म कर दिया जाएगा जो कि झूठ था। संविधान और आरक्षण को इस देश में कोई खत्म नहीं कर सकता।  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि लोकसभा चुनावों का पसीना सूखने न दें, ये विधानसभा में काम आएगा।

Similar News