गुरुग्राम में दो महिलाओं की शादी: मेकअप आर्टिस्ट और टीवी एक्ट्रेस बने दूल्हा-दुल्हन, वंश बढ़ाने के लिए बच्चा लेंगी गोद

Two Woman Marriage Story: गुरुग्राम में दो महिलाएं अंजू शर्मा और कविता टप्पू ने एक दूसरे से शादी की। इसके बाद से ही ये दोनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Updated On 2024-06-25 12:00:00 IST
गुरुग्राम में दो महिलाओं ने की शादी।

Two Woman Marriage Story: गुरुग्राम में दो महिलाओं ने एक दूसरे से शादी की, जिसके बाद दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सामने भी आए। दोनों शादी के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। गुरुग्राम में रहने वाली अंजू शर्मा टीवी सीरियलों में काम करती हैं और उन्होंने फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता टप्पू से शादी की। इस रिश्ते में अंजू शर्मा पति हैं तो कविता पत्नी।

बच्चे को गोद लेंगे अंजू और कविता

अंजू का कहना है कि उनका नाम तो अंजू है, लेकिन उनकी बीवी प्यार से अज्जू और शोना बोलती हैं। वह दोनों चार सालों से एक दूसरे के साथ हैं और उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई है। दोनों के परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। उनकी शादी में 80 लोग शामिल हुए थे। अंजू ने बताया कि हर लड़की और लड़के का सपना होता है कि उनका वंश बढ़े, लेकिन कई बार ऐसी दिक्कतें आ जाती हैं कि उन्हें बच्चे नहीं होते। आज के समय में विज्ञान बहुत आगे पहुंच गया है और हम दोनों ने सोचा है कि हम अनाथ आश्रम से बच्चे को गोद लेंगे।

पंडित ने आने से कर दिया था मना

अंजू आगे बताती हैं कि उन्होंने हॉल वाले, डीजे वाले को पहले ही बता दिया था कि 2 लड़कियों की शादी है ताकि बाद में कोई परेशानी खड़ी न हो जाए। इसके बाद भी सुबह पंडित ने फोन कर कहा कि मैं नहीं आ पाऊंगा, मेरे साथ बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई है। यह सुनकर सभी परेशान हो गए। इसके बाद उनकी एक दोस्त ने जानकर पंडित को फोन किया और उनकी शादी में एक नहीं 2 पंडित को बुलाया गया।

Also Read: हरियाणा में बवाल, केंद्र मंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिसकर्मी को जड़े थप्पड़

कई लड़कियां करना चाहती हैं ऐसी शादी

अंजू ने ये भी बताया कि उन्हें काफी लड़कियां कहती हैं कि वह भी ऐसे शादी करना चाहती हैं, लेकिन वह उन्हें यही कहती हैं कि अपने घर पर बता कर ही सब कुछ करें। अगर उनके मां बाप नहीं मानते हैं, तो कुछ समय इंतजार करें और अपने मां-बाप को मनाएं। अगर फिर भी नहीं मानते हैं, तो किसी से शादी न करें और अपने परिवार वालों को सफल हो कर दिखाएं।

कविता का कहना है कि वह इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्हें ये भी नहीं पता था कि 2 लड़कियों का भी ऐसे रिश्ता होता है, लेकिन उनको 4 साल पहले अंजू से मिल कर ये सब कुछ पता चला। वह दोनों इस रिश्ते में बहुत ही खुश हैं और वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।दोनों ने गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में 23 अप्रैल, 2024 शादी की थी।

Similar News