विस अध्यक्ष ने दिए अधिकारियों को निर्देश: विधायिका लोकतंत्र की शीर्ष संस्था, सकारात्मकता व अनुशासन को बनाए मूल मंत्र

हरियाणा के विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विस अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को सचिवालय का वातावरण उत्साहवर्धक बनाने के अनेक टिप्स दिए।

Updated On 2024-10-29 17:14:00 IST
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में विस अधिकारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण।

चंडीगढ़: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। अपनी पहली बैठक में कल्याण मोटिवेशनल स्पीकर और सचिवालय स्टाफ के संरक्षक की भूमिका में नजर आए। विस अध्यक्ष ने अपनी कार्यशैली को लेकर विस्तार से बातें रखी और सचिवालय का वातावरण उत्साहवर्धक बनाने के लिए अनेक टिप्स दिए। बैठक के बाद विस अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत बातचीत की।

अनुशासन को न समझे बोझ

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की शीर्ष संस्था विधायिका की गरिमा के अनुसार विधान सभा सचिवालय में सकारात्मक वातावरण और अनुशासन जरूरी है। अनुशासन को बोझ न समझते हुए इसका आनन्द लें। अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठाभाव किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र है। कार्यप्रणाली का मूल तत्व उत्साह होना चाहिए। उत्साह सिर्फ शरीर से नहीं आता, बल्कि यह मानसिक अवस्था है। जैसे हम कड़ी मेहनत और बड़ी आशाओं के साथ अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, उसी मनोभाव से लोकतंत्र के इस मंदिर को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निष्ठाभाव से कार्य करें।

विधायिका समाज के भाग्य का करती है निर्धारण

विस अध्यक्ष ने कहा कि विधायिका समाज के भाग्य का निर्धारण करती है। समाज को विधायिका से बड़ी अपेक्षाएं हैं। इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए विधायी कामकाज की उत्कृष्टता अनिवार्य है। विधान सभा का स्टाफ इस कामकाज को संपन्न करवाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस महान संस्था में कार्य करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। गत वर्षों में विधान सभा की कार्यशैली में अनेक सुधार हुए हैं, लेकिन सुधार एक ऐसी प्रक्रिया है जो सतत रूप से जारी रहनी चाहिए। बड़े दृष्टिकोण के साथ सोचें। परस्पर सम्मान की भावना बनी रहे।

Similar News

हिसार का राखीगढ़ी बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र: आइकॉनिक साइट में दर्ज होगा, हड़प्पा की विरासत को मिलेगी नई पहचान

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला अब होगा डिजिटल: साल भर ऑनलाइन बिकेंगे उत्पाद, मेले का समय दोगुना करने की तैयारी