पानीपत में बेटे ने मां को मशीन से काटा: हत्या के इरादे से किया हमला, मकान का बंटवारा चाहता था आरोपी

Panipat News: पानीपत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मकान के बंटवारे को लेकर बेटे ने अपनी मां को मशीन से काट दिया। मंजर देखकर सभी सकते में हैं।

Updated On 2024-07-25 16:16:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Panipat News: पानीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पानीपत में एक बेटे ने अपनी मां को लकड़ी काटने वाली मशीन से काट डाला। घटना के बाद पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मकान के बंटवारे को लेकर विवाद

मामला पानीपत के बराना गांव का है। जहां पर एक बेटे ने मकान बंटवारे के विवाद के चलते अपनी मां को मशीन से काट डाला। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में आरोपी के भाई सलीम ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह पानीपत के बराना गांव का रहने वाला है। उसका भाई का नाम मौसमी है। वह अक्सर उसकी मां से पिछले कई दिनों से घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा करता रहता है।

हत्या करने के इरादे से हमला

23 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे मौसमी और उसका बेटा असलम उर्फ ​​मित्ता घर में घुस आए। उसकी मां राजकली (पीड़िता) से झगड़ा करने लगे। दोनों कहने लगे कि वह मकान का बंटवारा करना चाहते हैं। लेकिन बंटवारे के लिए राजकली ने उन्हें साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों राजकली के साथ हाथापाई करने लगे। इस झगड़े में मौसमी ने राजकली को मारने की इच्छा से लकड़ी काटने वाली इंजन मशीन से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मां की कमर कट गई।

Also Read: अंबाला में मामा-भांजे पर फायरिंग, कार में सवार होकर आए बदमाशों ने किया रंजिशन हमला

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बारे में सलीम ने पुलिस को बता दिया। शिकायत में यह बताया गया है कि आरोपी पिछले कई दिनों से राजकली के साथ मारपीट भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Similar News