भिवानी में रोड जाम: पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने समझाया तो करने लगे नारेबाजी

Road Jam in Bhiwani: भिवानी-हांसी में मंगलवार की सुबह लोग पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतर गए। इसके बाद जाम लगाकर व्यापक प्रदर्शन किया।

Updated On 2024-06-11 14:11:00 IST
भिवानी में रोड जाम।

Road Jam in Bhiwani: जहां एक तरफ दिल्ली सरकार हरियाणा की सरकार पर पानी की सप्लाई रोकने का आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा की जनता भी पेयजल संकट से परेशान हैं। इसी समस्या से परेशान लोगों ने भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जिला जेल तोशाम बाईपास मोड़ पर आज मंगलवार को जाम लगा दिया।

इस जाम के चलते लगभग पांच किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही और इस चिलचिलाती गर्मी में  डेढ़ घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जब इस जाम की जानकारी पुलिस को मिली तो सदर पुलिस थाना एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कार्यकारी अभियंता सूर्य कांत भी यहां पहुंचे।  पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नारेबाजी करने लगे। 

छह महीने से झेल परेशानी

वार्ड के पार्षद सूर्य प्रताप ने बताया कि देवनगर कॉलोनी के लोग एक या दो महीने से नहीं बल्कि छह महीनों से पानी का संकट झेल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में यहां के लोग पैसे देकर पानी का टैंकर मंगवाते हैं। वहीं, यहां के लोगों ने आपने कॉलोनी के लिए अलग से बूस्टर बनाए जाने की भी मांग कर रहे हैं। जबकि इस कॉलोनी के लिए बूस्टर मंजूर हो चुका है। इस जाम के दौरान महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत ने दो सप्ताह में कॉलोनी के लोगों की पानी की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग से जाम खोल दिया।

Also Read: दिल्ली जल संकट, हरियाणा पर लगाए गए आरोपों को सरकार ने किया खारिज 

हरियाणा से दिल्ली के बीज पानी को लेकर घमासान

वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा से दिल्ली भेजे जाने वाले वाटर सप्लाई को लेकर दोनों ही राज्य के सरकार के बीच घमासान मचा हुआ है। इस बीच उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से यह जानकारी सामने आई कि हरियाणा से तय मात्रा से अधिक पानी मुनक नहर में छोड़ा जा रहा है, लेकिन दिल्ली के बवाना पहुंचने तक करीब 20 प्रतिशत पानी कम हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली में जल बोर्ड की पाइप लाइन में लीक होने से ही भी अधिक मात्रा में पानी बेकार हो रहा है।

Similar News