अन्नदाता के लिए बड़ी खुशखबरी: नायब सैनी ने किसानों को दी बड़ी गांरटी, 24 फसलों की MSP पर होगी खरीद

हरियाणा के किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी सैनी सरकार ने दे दी है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही थी।

Updated On 2024-12-22 14:30:00 IST
सीएम सैनी के आवास को घेरने जा रहे एनएचएम कर्मचारियों को पुलिस ने रोका।

हरियाणा में सैनी सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। नायब सैनी की सरकार ने निकाय चुनाव से पहले 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करने की गारंटी दे दी है। इस फैसले से किसानों को बड़ा फायदा होगा। बता दें कि इस समय हरियाणा में पंजाब की सीमा से सटे शंभू बॉर्डर (अंबाला) और खनौरी बॉर्डर (जींद) पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार से किसान मांग कर रहे हैं कि फसलों के एमएसपी की गारंटी दी जाए, जिसके लिए वह दिल्ली कूच करने के लिए बॉर्डर पर जमे हुए हैं।

24 फसलों को MSP पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने हरियाणा में किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दे दी है। सरकार की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने अधिसूचना जारी का है कि सरकार किसानों के 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद करेगी।

इन 24 फसलों में रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा, ग्रीष्म मूंग, धान, बाजरा शामिल हैं। इसके साथ खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जूट और खोपरा जैसी फसलें नहीं उगाई जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सैनी सरकार इन फसलों को सूची में शामिल किया है।

पहले 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदती थी हरियाणा

नायब सैनी सरकार के इस ऐलान से पहले हरियाणा सरकार सिर्फ 14 फसलों की एमएसपी पर खरीद करती थी। इन फसलों में गेहूं, चावल, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर और उड़द शामिल हैं।

'आप और कांग्रेस सरकार भी करें पहल'

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों को भी फसलों को एमएसपी पर खरीद का निर्णय लेना चाहिए, जिससे किसानों को सशक्त बनाया जा सके। खासकर, पंजाब के किसान इस समस्या से ज्यादा परेशान हैं, इसलिए पंजाब सरकार को घोषणा करनी चाहिए कि वह किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदेंगे।

ये भी पढ़ें: किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा

Similar News