करनाल पहुंचे नायब सैनी और मनोहर लाल: सीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- कार्यकर्ताओं का जोश पड़ा ठंडा

अंबेडकर जयंती के मौके सीएम नायब सैना और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

Updated On 2024-04-14 15:19:00 IST
सीएम नायब सैना और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव और करनाल में उपचुनाव को लेकर सीएम नायब सैना और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक साथ मिलकर रैलियां कर रहे हैं। इस बीच करनाल में अंबेडकर जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने रैली का आयोजन किया। यहां भी मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल एक साथ पहुंचे। इससे पहले करनाल जिले के घरौंडा की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली हुई थी। अब रविवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में करनाल में रैली का आयोजन किया है।

कांग्रेस सिर्फ राजनीति की- सीएम नायब सैनी

विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सैना और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम नायब सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अंदर धारा 370 को हटाया गया, लेकिन कांग्रेस सिर्फ राजनीति की और 370 धारा नहीं हटी।

इस दौरान करनाल विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब एक महान व्यक्तित्व है, संविधान में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनसे आज युवा प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते हैं। इसके अवाला उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का भी जमकर बखान किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा पड़ा- मनोहर लाल

वहीं, पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा पड़ चुका है। कांग्रेस अभी तक अपने कैंडिडेट को भी मैदान में नहीं उतर पाई है। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने सत्ता संभाली थी तो जातिवाद फैला हुआ था, भ्रष्टाचार फैला हुआ था, परिवारवाद की लड़ाइयां लड़ी जाती थी, कांग्रेस ने अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की पिटाई कर दी, इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता।

Similar News