Haryana Weather: हरियाणा में ठंड से लोगों को अभी नहीं मिलेगी निजात, इस दिन बारिश का अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। विशेषज्ञों ने बताया कि बारिश के साथ कई जिलों में ओले भी गिर सकते है।
Haryana Weather: हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है। विशेषज्ञों ने बताया कि 30 जनवरी, 2 फरवरी और 5 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 30 जनवरी को सक्रिय होने वाले मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर कम दबाव बनेगा।
कई जिलों में होगी बारिश
2 फरवरी को भी मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। विक्षोभों के प्रभाव से 31 जनवरी से 5 फरवरी के बीच हरियाणा के जिलों हिसार, कैथल, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश और एक दो जगहों पर पर ओले गिरने की संभावना है। वहीं भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में बारिश की संभावना बताई गई है।
राज्य में सबसे कम तापमान
सोमवार को राज्य में दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान फतेहाबाद में दिन का तापमान 12.3 डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य के करीब रहा। पंचकूला में रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दुसरी तरफ ठंड बढ़ने के कारण बिजली की मांग भी घटी है। अकेले हिसार जिले में 30 लाख यूनिट की सप्लाई ठंड के चलते कम हुई।
आने वाले दिनों में हरियाणा से सटे दिल्ली में भी तापमान बढ़ने का अनुमान है। साथ ही, मौसमी बदलाव के कारण 31 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना भी है। बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। वहीं, खराब मौसम के कारण आज भी कई ट्रेनें लेट हैं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।