लोस चुनाव 2024: हरियाणा के तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कैप्टन अभिमन्यु असम, ओपी धनखड़ दिल्ली व संजय भाटिया यूपी के चुनाव प्रभारी बने

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संजय भाटिया की जगह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Updated On 2024-03-28 13:16:00 IST
Captain Abhimanyu, OP Dhankhar $ Sanjay Bhatia।

भारतीय जनता पार्टी की रविवार यानी 24 मार्च की जारी सूची में हरियाणा की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय होने के साथ ही प्रदेश की सभी 10 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। इससे पहले अपनी दूसरी सूची में भाजपा ने हरियाणा की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए थे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव 25 मई को होंगे। सभी उम्मीदवारों के नाम तय होने के बाद भाजपा ने हरियाणा के तीन नेताओं को लोकसभा चुनावों में अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिनमें पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया का नाम शामिल हैं।

कैप्टन अभिमन्यु को पहले ही मिलती रही है जिम्मेदारी

प्रदेश भाजपा के वरिष्ट नेताओं में से एक पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को इससे पहले भी भाजपा अहम जिम्मेदारी सौंपती रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव, 2021 में यूपी विधानसभा चुनाव समेत देश के अलग अलग हिस्सों में चुनाव प्रभारी सहित अलग अलग जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पार्टी के लिए अहम माने जाने वाले असम का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। असम में लोकसभा की 14 सीटों में से भाजपा ने 2019 में 9 सीटें जीती थी। 2024 के चुनव में भाजपा प्रदेश की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य लेकर चलेगी। जिसके लिए कैप्टन अभिमन्यु को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। 

2019 में अचानक सामने आया था संजय भाटिया का नाम

संजय भाटिया भाजपा संगठन में लंबे समय से जुड़े रहे हैं, परंतु 2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अचानक से संजय भाटिया का नाम सामने आया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संजय भाटिया की जगह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अब संजय भाटिया को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी सौंप दी है। मनोहर सरकार वन में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश धनखड़ को 2019 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। गत वर्ष धनखड़ की जगह नायब सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया था तथा नायब सैनी फिलहाल मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ओमप्रकाश धनखड़ को हरियाणा से सटे दिल्ली का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।  


 

Similar News