हरियाणा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 2 महिलाएं झुलसीं, 2 घंटे के बाद पाया काबू, जांच शुरू 

Karnal Fire: करनाल में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो महिला कर्मचारी बुरी तरह झुलस गईं।

Updated On 2024-06-09 15:25:00 IST
बहादुरगढ़ में शुक्रवार रात झुग्गियों में लगी आग। 

Karnal Fireworks Factory Fire: हरियाणा के करनाल में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो महिला कर्मचारी बुरी तरह झुलस गईं। फैक्ट्री में आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

करनाल में पटाखा फैक्ट्री में आग

दरअसल, करनाल में मेरठ रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। पटाखा फैक्ट्री होने के चलते आग तेज भी से फैल गई और पटाखों में धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से स्थानीय और आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

आग में झुलसीं दो महिला कर्मचारी

इस हादसे में दो महिला कर्मचारी भी घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों ने काबू पाने के लिए 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों में भी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गुस्सा है। फैक्ट्री मालिक हादसे के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में गर्मी के चलते आग की घटना अधिक बढ़ रही हैं। हर दिन प्रदेश में आग की सूचना मिल रही है। इसमें कई जगह पर जानमाल की नुकसान भी हुआ है।

Similar News