Haryana Weather Today: हरियाणा में 15 और 16 फरवरी को हो सकती है बारिश, आज रात से बदल जाएगा मौसम

हरियाणा में 15 और 16 फरवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Updated On 2025-02-14 10:53:00 IST
Haryana weather

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ है और सुबह से धूप खिली हुई है। हालांकि, ठंडी हवाओं का दौर जारी है। जिसकी वजह से लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। IMD की मानें, तो प्रदेश के कई जिलों में 15 और 16 फरवरी को बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ेंDelhi New CM: दिल्ली को 16 फरवरी के बाद मिलेगा नया मुख्यमंत्री, जानें कहां हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा में आज रात से बदल जाएगा मौसम

जानकारी के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। इसके प्रभाव से शनिवार और रविवार को हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और 15 फरवरी के बाद मौसम ठंडा रहेगा। वहीं 19 फरवरी और 24 फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश होने की भी संभावना है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के नरेला में मर्डर: कलयुगी बेटे ने नौकर से कराई पिता की हत्या, शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका

हरियाणा में कितना रहेगा तापमान 

बता दें कि हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसकी चलते रात के समय भी गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, ठंडी हवाओं से सुबह और शाम ठंड रहती है। वहीं आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बारिश के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। 

ये भी पढ़ेंचंडीगढ़ में आज किसानों की बैठक: जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत 28 नेता होंगे शामिल, पंधेर बोले- हल न निकला तो दिल्ली कूच करेंगे

Similar News