महेंद्रगढ़ में 0.7 डिग्री तक गिरा तापमान, कई सालों बाद बने ऐसे हालात, जानिये हरियाणा के अन्य जिलों के हालात

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में सुबह 8 बजे के बाद भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के लोगों को भी आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी का सामना करना होगा।

Updated On 2024-01-16 11:59:00 IST
Haryana में 2 डिग्री तक तापमान, कई सालों बाद हुए ऐसे हालात।

Haryana Weather: हरियाणा के ज्यादातर जिलों में सोमवार देर रात तक घना कोहरा छाया रहा। कई शहरों और खासकर ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 बजे के बाद भी कोहरा छाया रहा। वहीं, मौसम विभाग ने सुबह नोकास्ट में हरियाणा के 14 शहरों में ठंड-कोहरे का अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां की रातें सबसे ठंडी रहीं। इसके अलावा अन्य जैसे हिसार, पंचकूला और रेवाड़ी में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया।

इन शहरों में ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हरियाणा के इन शहरों में घना कोहरा और ठंड बढ़ने के आसार हैं। इनमें  पंचकूला, करनाल, अंबाला, पेहोवा, शाहाबाद, कालका, बराडा, जगाधरी, नारायणगढ़, इंद्री, निलोखेरी, राडौर, थानेसर और छछरौली शामिल हैं। कई जिलों  में धुंध के कारण 10 मीटर तक दिखाई देना मुश्किल हो गया।  

नौ जिलों में रेड अलर्ट

आईएमडी ने यह भी कहा है कि हरियाणा में, नौ जिलों-अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और यमुनानगर में रेड अलर्ट जारी रहेगा और राज्य के बाकी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे हरियाणा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रेवाड़ी में यह न्यूनतम 1.6 डिग्री, उसके बाद हिसार में 1.9 डिग्री और गुरुग्राम में 2 डिग्री तापमान रहा।

20 जनवरी तक कोई राहत नहीं

दिल्ली में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक दर्ज किया गया है। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी 4-5 दिन ठंड बढ़ने के आसार बने हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के कई जिलों में कोल्ड वेव के हालात बने हैं। लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं और 20 जनवरी तक राहत के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Also Read: Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड का अलर्ट, कई इलाकों में अगले दो दिन तक नहीं आएगा पानी

2013 में बने थे ऐसे हालात

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल मौसम पर अल-नीनो का असर है। साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सुस्त पड़ने के साथ ही उत्तर भारत में बारिश के अभी तक कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 10 सालों में पहली बार दिसंबर और जनवरी ड्राई जा रहा है यानी बारिश नहीं हो रही है। ऐसे हालात 2013 में बने थे, जब पंजाब और हरियाणा में बारिश सामान्य से बहुत कम हुई थी। 

Tags:    

Similar News