Haryana Congress: प्रदेश इलेक्शन व मैनिफेस्टो व अनुशासन कमेटी में भी हुड्डा का दबदबा, उदयभान इलेक्शन, गीता भुक्क्ल मैनेफेस्टो कमेटी की जिम्मेदारी 

रणदीप व कुमारी सैलजा भले ही केंद्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हों, परंतु प्रदेश की राजनीति में भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर दोनों पर भारी पड़े हैंं।

Updated On 2024-01-21 16:57:00 IST
प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख चेहरे।

Haryana Congress News। कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा में इलेक्शन व मैनिफेस्टो कमेटी की घोषणा कर 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों का आगाज कर दिया। अपने नजदीकी उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बिठाने के बाद चुनाव से पहले रविवार को घोषित दोनों कमेटियों में भी हुड्डा गुट का दबदबा बना रहा। कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को इलेक्शन कमेटी और गीता भुक्कल को इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी और भारत भूषण बत्तरा को कन्वीनर नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया को राजनीतिक मामलों की समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुशासन समिति की जिम्मेदारी महिंद्रा प्रताप, फूलचंद मुलाना, विधायक जगबीर मलिक को दी गई है। राजनीतिक मामलों को छोड़कर रविवार को गठित सभी कमेटियों के चेयरमैन की जिम्मेदारी हुड्डा के नजदीकी नेताओं को देकर कांग्रेस आलाकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड़डा की पसंद को प्राथमिकता देकर हुड्डा विरोधी नेताओं को अपना संदेश दे दिया है।

प्रदेश इलेक्शन कमेटी 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को इसका चेयरमैन बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुडडा को कमेटी में शामिल किया गया है। 

राजनीति मामलों की कमेटी 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया को इसका चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा को इसमें जगह दी गई है।

मैनिफेस्टो कमेटी 

चुनाव घोषणा (मैनिफेस्टो) कमेटी की जिम्मेदारी पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को दी गई है। जबकि विधायक भारत भूषण बतरा को कन्वीनर बनाया गया है।  

अनुशासन समिति 

कांग्रेस ने अपनी अनुशासन समिति के चेयरमैन की जिम्मेदारी महिंद्रा प्रताप, फूलचंद मुलाना, विधायक जगबीर मलिक को दी है। जबकि चक्रवर्ती शर्मा को कमेटी का सदस्य बनाया है। 

सैलजा व रणदीप पर पड़े भारी

गांधी परिवार से नजदीकी के चलते रणदीप सिंह सुरजेवाला व कुमारी सैलजा भले ही केंद्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हों, परंतु प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर दोनों पर भारी पड़े हैं। कांग्रेस की घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस यात्रा के समानान्तर हिसार से जनसंदेश यात्रा का आगाज कर चुकी एसआरके कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश कांग्रेस संगठन में अपना दबदबा कायम रखकर बड़ा झटका दिया है। एसआरके कांग्रेस में कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व किरण चौधरी प्रमुख चेहरे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने हिसार में एसआरके का मंच सांझा कर सैलजा को मुख्यमंत्री फेस बताकर गुट के नेताओं को हौसला बढ़ाया था। 
 

Tags:    

Similar News