हरियाणा चुनाव का ऐलान: AAP ने गर्मजोशी से किया स्वागत, पाठक बोले- ईश्वर भी चाह रहे बदलाव, गठबंधन को लेकर बोलीं आतिशी

Haryana Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस पर आप नेता संदीप पाठक और आतिशी के बयान सामने आए हैं।

Updated On 2024-08-16 17:47:00 IST
आप नेता आतिशी और संदीप पाठक।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख सामने आ गई है। चुनाव आयोग ने करोड़ों लोगों के सब्र को विराम देते हुए चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। हरियाणा में चुनाव के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होने वाला है, जबकि इसका रिजल्ट 4 अक्टूबर को आएगा। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर एक ही चरण में चुनाव कराया जा रहा है। 1 अक्टूबर को ही सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है। आप नेता संदीप पाठक और आतिशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है। चलिए बताते हैं दोनों ने क्या कहा है।

ईश्वर भी चाह रहे हरियाणा में बदलाव- पाठक

आप सांसद संदीप पाठक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को बारी-बारी से मौका दिया है, लेकिन किसी ने हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया। हरियाणा को सिर्फ धोखा ही मिला है। इस बार हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताने वाली है। हरियाणा में आप की ढेर सारी सीटें आने वाली है। जो काम करते हैं, ईश्वर खुद उनके साथ रहते हैं, आप आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ ईश्वर हैं। भगवान खुद चाहते हैं कि इस बार हरियाणा में बदलाव हो। केजरीवाल को भले ही जेल में बिठाकर रखा गया है, लेकिन बावजूद इसके आप नहीं रुकी और दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ रही है।

आतिशी ने हरियाणा चुनाव पर क्या कहा

आप नेता आतिशी ने भी हरियाणा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पूरी दम खम के साथ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने चुनाव के लिए पूरी जोर लगा दी है। इन रैलियों में भारी संख्या में जनसैलाब है और लोग आ भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा के ही बेटे हैं, ऐसे में हरियाणा की जनता हमारे साथ है। हम हरियाणा में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। आतिशी ने आगे कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे, तब इसका फैसला होगा कि हम गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं या फिर नहीं, फिलहाल हमारी तैयारी सभी 90 सीटों पर है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Politics: 'सुनीता केजरीवाल को नहीं लड़ना चाहिए विधानसभा चुनाव', इलेक्शन से पहले सिसोदिया का बड़ा बयान

Similar News