हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी: बजट में CM नायब सैनी करेंगे बड़े ऐलान, कृषि मंत्री राणा ने दी जानकारी

Haryana Budget: हरियाणा के बजट को लेकर कृषि मंत्री ने दावा किया कि यह बजट किसानों के लिए खुशियां लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी सोमवार को बजट का ऐलान करेंगे।

Updated On 2025-03-16 15:41:00 IST
बजट में किसानों के लिए होंगे बड़े ऐलान।

Haryana Budget 2025-26: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 17 मार्च को बजट पेश करने वाले हैं, जिसमें किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए जाएंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खुद इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आज मंत्री राणा करनाल जिले के सेक्टर-12 रविवार को एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं शामिल होंगी।

बजट में किसानों के लिए खास प्रावधान

इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सीएम नायब सैनी के द्वारा सोमवार (17 मार्च) को पेश होने वाला बजट किसानों के लिए बड़ी खुशी लेकर आएगा। उन्होंने कृषि बजट पर बात करते हुए कहा कि जब बजट आएगा, तो उसमें प्रदेश के किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं देखने को मिलेंगी। मंत्री राणा ने दावा किया कि सरकार लगातार किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रही है और इस बजट में भी किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

कृषि मंत्री ने मत्स्य पालन पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मत्स्य पालन पर काफी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में धान की खेती के लिए सबसे ज्यादा क्षेत्र है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर गेहूं आता है। मंत्री ने कहा कि गेहूं और धान की खेती के अलावा अगर मत्स्य पालन की बात करें, तो इसका सबसे बड़ा स्रोत समुद्र है। उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मत्स्य पालन को लेकर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत होगी।

फसल नुकसान के लिए मिलेगा मुआवजा

दरअसल, हरियाणा में ओलावृष्टि होने की वजह से बहुत से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं, इसके लिए किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। मंत्री ने बताया कि रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से एक पोर्टल खोला गया है, जहां पर सभी किसान अपनी फसल नुकसान की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद सरकार की ओर से सभी किसानों को उनकी फसलों के नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कल CM नायब सैनी पेश करेंगे हरियाणा का बजट, 'महिलाओं को बिग गिफ्ट' रहेगा थीम, जानिए क्या होगा खास?

Similar News