पलवल में मिट्‌टी के नीचे दबी 4 महिलाएं: एक की मौत 3 की हालत गंभीर, जोहड़ के पास से गुजरते समय हादसा

हरियाणा के पलवल के सदर थाना अंतर्गत गांव दीघोट में मिट्टी के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

Updated On 2024-03-20 14:10:00 IST
पलवल में मिट्टी के नीचे दबने से 1 महिला की मौत।

Palwal News: हरियाणा के पलवल से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर मिट्टी के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक रास्ते की मिट्टी खिसककर जोहड़ में गिर गई। इस रास्ते से गुजर रही महिलाएं भी जोहड़ में जा गिरी और मिट्टी के नीचे दब गई। हादसे को देखते ही स्थानिय लोग घटना स्थल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चारों महिलाओं को जोहड़ से निकाला।

तीन अन्य महिलाओं की हालत गंभीर 

इसके बाद सभी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने एक महिला का मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का नाम  मीना है। जबकि तीन अन्य महिलाओं का इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी तक तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का उपचार गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद से महिलाओं के परिजन काफी परेशान हैं।  

ये भी पढ़ें:- महम चौबीसी सर्वखाप के प्रधान और यमुनानगर में महिला की मौत, सुबह सैर करने गए थे मेहर सिंह नंबरदार

मामले के जांच में जुटी पुलिस 

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गांव दीघाट के रहने वाले रोहताश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 19 मार्च को देर शाम उसकी 38 वर्षीय पत्नी मीना ऊपले लेने के लिए सरकारी अस्पताल के समीप जोहड़ के पास गई थी। मीना के साथ गांव की ही रहने वाली सीमा उर्फ ज्ञानवती, कृष्णा और गंगा देवी भी थी। उसी दौरान अचानक जोहर की मिट्टी खिसक गई। रास्ते की मिट्टी भी जोहड़ की तरफ खिसक गई। इससे मीना, सीमा, कृष्णा और गंगा देवी जोहड़ में गिर गई। चारों जोहड़ में मिट्टी के नीचे दब गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Similar News