फरीदाबाद में पुजारी पर जानलेवा हमला: मंदिर के पास सोते समय चाकू से किया हमला, गला रेत कर दिया वारदात को अंजाम

फरीदाबाद में भाजपा नेता रवि भगत पर रात को सोते समय जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेता। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

Updated On 2024-06-29 22:09:00 IST
पुजारी रवि भगत पर हुए हमले के विरोध में जनता कालोनी वासी प्याली चौक पर जाम लगाते हुए।

Faridabad: सारन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली न्यू जनता कालोनी निवासी भाजपा नेता रवि भगत ने अपने घर के अन्दर ही नौ रूप काली मंदिर के नाम से मंदिर बनाया हुआ है। वह वहीं पर पूजा अर्चना करता है। बीती रात वह गली में मंदिर के सामने फोल्डिंग पर लेटा हुआ था। इसी बीच कुछ युवक आए और रवि भगत पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेता। परिजनों ने आरोप लगाया कि गला रेतने से पहले आरोपियों ने धार्मिक नारा भी लगाया था। गंभीर हालत में परिजनों ने घायल रवि भगत को फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सारन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

युवक पर सोते समय हुआ हमला, अब हालत स्थिर

सारन थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि हमला जरूर किया गया है लेकिन धार्मिक उन्माद वाली बात सामने नहीं आई है। घायल की हालत अब ठीक बताई जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है। यह हमला रंजिश के तहत किया गया है। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता लगेगा कि वारदात के पीछे का  असली कारण क्या है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोनपी को काबू किया जाएगा।

गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

वारदात के बाद गुस्साए परिजनों, जनता कालोनी वासी, बजरंग दल व देव सेना के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे प्याली चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कई बार लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाना चाहा, लेकिन जाम नहीं खुल सका। जिसके बाद पुन: परिजनों की मांग मानते हुए आरोपियों को शाम तक गिरफ्तार करने व अन्य लोग जो इस घटना में शामिल है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर करने का आश्वसन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम को खोला। जाम के चलते एनआईटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रवि भगत प्रदेश के उद्योग मंत्री पं.मूलचंद शर्मा का समर्थक है।

Similar News