Congress Rally: ऊंट पर सवार होकर जन आक्रोश रैली में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, बुलडोजर से बरसे पुष्प, देखें वीडियो

सोनीपत में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने ऊंट पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

Updated On 2024-01-07 16:33:00 IST
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा अलग अंदाज में नजर आए।

Sonipat Congress Rally: सोनीपत के बरोदा में हो रही कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा अलग अंदाज में नजर आए। वे ऊंट पर सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचे। यही नहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान भी ऊंट पर सवार नजर आए। दोनों नेताओं का यह अंदाज देखकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया। यही नहीं, रैली स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जगह-जगह बुलडोजर खड़े किए गए थे। बुलडोजर पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र हुड्डा पर फूल बरसाए। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। अपने नेता का ये अंदाज देखकर रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया। रैली के दौरान एक गाना भी बज रहा था 'क्या हिंदू क्या मुस्लिम ये देश हमारा है, सभी बिरादरी एक रहे हुड्डा का नारा है।' इस गाने पर स्टेज पर ही कई नेता थिरकते हुए दिखाई दिए। 

 

 

भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता से बराबरी का हक छीन लिया गया है। रोजगार हो या सम्मान, बराबरी का हक नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव होगा और हर वर्ग को बराबरी का मौका मिलेगा। उधर, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी बीजेपी पर प्रहार किए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से राज्य में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। हरियाणा का भी जो विकास हुआ है, वो कांग्रेस के शासन में हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देगी। 

हुड्डा बोले आज की रैली ने चंडीगढ़ में बदलाव की पटकथा लिख दी

बता दें कि कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। इस रैली में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता शामिल हुए। जन आक्रोश रैली का वीडियो भी दीपेंद्र हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यकर्ताओं का हुजूम किस तरह दिखाई दे रहा है। एक वीडियो को शेयर कर दीपेंद्र हुड्डा ने लिखा कि आज सोनीपत ने चंडीगढ़ में बदलाव की पटकथा लिख दी है। जन आक्रोश रैली का जन समुद्र ने हरियाणा की BJP-JJP सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। अबकी बार सत्ता परिवर्तन तय है। 

सीएम मनोहर लाल और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

इस दौरान जन आक्रोश रैली शामिल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रैली को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा की मनोहर लाल सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीने में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इसके विधानसभा का चुनाव होगा। इस सरकार के 10 साल के कार्यकाल को जनता देख लिया है। अब समय आ गया है। जब इन्हें सत्ता से बाहर करने का। उन्होने कहा कि जिस हरियाणा को 2014 से पहले विकास के नाम से जाना जाता था, उस समय राज्यों के विकास दर में लगातार छह साल नंबर वन पर थे। 2014 में प्रति व्यक्ति आय में भी हरियाणा नंबर वन पर था। प्रति व्यक्ति निवेश में हम नंबर वन थे। 

ये भी पढ़ें:- दीपेंद्र हुड्डा दलित एकता सम्मेलन में लेंगे भाग, तो जेपी नड्डा करेंगे रोड शो

कदम रखने की भी जगह नहीं 

रैली स्थल पूरी तरह से भरा नजर आया। आलम यह था कि पांव तक रखने की जगह नहीं थी। केवल आसपास के नहीं बल्कि दूरदराज जिलों से भी कांग्रेसी भारी संख्या में रैली में शिरकत करने पहुंचे थे। विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने पहले ही दावा कर दिया था कि यह रैली रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से बेहद नाराज है। ऐसे में जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश की बागडोर फिर से कांग्रेस के हाथों सौंप देगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

Tags:    

Similar News