कांग्रेस को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने की पीड़ा, टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले कैसे करेंगे देश मजबतू : नायब सैनी 

मुख्यमंत्री ने सत्ता के लिए कांग्रेस पर झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की राजनीति करने का लगाया आरोप, कहा राजस्था की सभी सीटों पर एक बार फिर खिलेगा कमल।

Updated On 2024-04-17 14:02:00 IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी।

Lok Shaba Election, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राजस्थान भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने राजस्थान के चोमू, आमेर और झुंझनू में चुनावी सभाएं की। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस व राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश ने कांग्रेस को 55 साल भुगता है। न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने देश के गरीबों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस का लक्ष्य डरा कर वोट लेना और समस्याओं को समस्या बनाकर रखना ही है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश को सुरक्षित और विकसित करना है। भाजपा प्रत्याशी अविनाश गहलोत, राव राजेंद्र सिंह और शुभकरण चौधरी के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया।

मोदी के लिए राष्ट प्रथम, कांग्रेस व विपक्षी दलों के लिए परिवार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम को आगे रखते हुए भारत के सम्मान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस व विपक्षी दलों की पहली प्राथमिकता परिवार है। यही कारण है कि मोदी ने अपने 10 साल के शासनकाल में सबका साथ सबका विश्वास की भावना से काम करते हुए देश को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का कमाल है कि दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष मोदी से ऑटो ग्राफ लेते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है और यहां के लोग समझ सकते हैं कि कांग्रेस के समय कैसे हमारे जवानों के सिर कलम किए जाते थे और सरकार चुप रहती थी। बार्डर पर हमारे सैनिकों पर पत्थरबाजी होती थी और कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी।

जिस धारा 370 को मोदी ने हटाया, उससे भी कांग्रेस को पीड़ा

नायब सैनी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक बने। मोदी सरकार ने देश को आतंरिक और बाह्य रूप से मजबूत किया। श्री सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों का मुंह तोड़ जवाब दिया गया और अब पत्थरबाज भी दिखाई नहीं देते। सीएम सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाया जिसकी सबसे ज्यादा पीड़ा कांग्रेस को हुई। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो अपने मैनीफेस्टों पर धारा 370 को हटाने पर विचार करने की बात कही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी पर देश के लोग विश्वास कर सकते हैं कि राहुल देश को मजबूत बना सकते हैं? उन्होंने कहा कि यह वही राहुल गांधी है जो जेएनयू में भारत का टुकड़ा-टुकड़ा करने वाली गैंग का समर्थन करते हैं।

सत्ता के लिए झूठ का सहारा लेती है कांग्रेस 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ का सहारा लेते हैं। राहुल गांधी ने पिछले चुनावों में अलवर में किसानों को यह कहकर छला था कि कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। राहुल गांधी की बातों में आकर लोगों ने वोट दी और कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन कांग्रेस ने कर्जा माफ नहीं किया। भारत जोड़ने की बात कहने वाले राहुल गांधी को अपने अतीत में झांकना चाहिए। देश की 562 रियासतों को सरदार पटेल ने एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया था। एक जम्मू कश्मीर की रियासत बची थी जिसे कांग्रेस ने समस्या बनाकर रखा।

Similar News