नायब सैनी के मंत्रियों को मिले सरकारी आवास: अनिल विज को पसंद का बंगला नहीं मिला, कृष्ण बेदी को भी वेटिंग लिस्ट में डाला

Haryana Cabinet Ministers: हरियाणा में दस कैबिनेट मंत्रियों को सरकारी आवास अलॉट कर दिए गए हैं। जानिये किस मंत्री को किस सेक्टर में मिला सरकारी बंगला...

Updated On 2024-11-06 11:12:00 IST
हरियाणा कैबिनेट मंत्रियों को मिले सरकारी आवास।

Haryana Cabinet Ministers: हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद अब सैनी सरकार के मंत्रियों को बंगले अलॉट कर दिए गए हैं। मंत्रियों को सरकारी आवास एक दूसरे के आवास के आस-पास ही अलॉट किए गए हैं। हरियाणा कैबिनेट मंत्रिमंडल में अनिल विज और कृष्ण बेदी यह दोनों ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें अब तक बंगला नहीं दिया गया है, इन दोनों मंत्रियों को अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को बंगले एक ही सेक्टर में अलॉट किए गए हैं।

अनिल विज को नहीं मिली 32 नंबर कोठी

सूत्रों के मुताबिक सैनी सरकार में 10 मंत्रियों को सरकारी आवास अलॉट कर दिए गए हैं।  विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को सेक्टर 2 में बंगला नंबर 48 और 49 अलॉट किया गया है। मंत्री कृष्ण पंवार को सेक्टर 3 में 32 नंबर आवास अलॉट किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज 32 नंबर की कोठी लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें नहीं मिली है। बता दें कि अनिल विज ने अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में भी सरकारी आवास लेने से मना कर दिया था।

इन तीन मंत्रियों के सेक्टर 7 में आवास

मंत्री कृष्ण पंवार को सेक्टर 3 में 32 और  राव नरबीर सिंह को सेक्टर 5 में 52 नंबर कोठी दी गई है।  मंत्री श्रुति चौधरी, रणबीर गंगवा और गौरव गौतम को चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में तीनों सरकारी आवास अलॉट किया गया है, श्रुति चौधरी 72 वहीं रणवीर गंगवा को 73 और गौरव गौतम को 75 नंबर का सरकारी आवास मिला है। मंत्री आरती सिंह राव सेक्टर 7 के 82 नंबर कोठी में रहेंगी, जबकि डॉ कृष्ण लाल मिढ्ढा को सेक्टर 16 का 239 नंबर का सरकारी आवास दिया गया है।

Also Read: कांग्रेस में कमजोर हो रहा भूपेंद्र हुड्डा का कद, कुमारी सैलजा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इन मंत्रियों को भी अलॉट हुए आवास 

महिपाल ढांडा को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सेक्टर 2 में स्थित कोठी अलॉट की गई है। इस तरह पूर्व ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला की कोठी मंत्री कृष्ण पंवार को दी गई है। ज्ञानचंद गुप्ता का सरकारी आवास स्पीकर हरविंद्र कल्याण को अलॉट किया गया है। पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का सरकारी आवास श्रुति चौधरी को दिया गया है। असीम गोयल के सरकारी आवास में अब आरती सिंह राव रहेंगी। 

Similar News