CM Nayab Singh Reaction: इंडिया गठबंधन रैली पर सीएम नायब सैनी की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- ये सभी सदस्य भ्रष्टाचार में शामिल

CM Nayab Singh Reaction: सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 10 साल में यह पहली बार हुआ है कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है।  

Updated On 2024-03-31 14:32:00 IST
इंडी गठबंधन रैली पर सीएम नायब सैनी की आई पहली प्रतिक्रिया।

CM Nayab Singh Reaction: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 10 साल में यह पहली बार हुआ है कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है। समस्याएं हल हो रही हैं, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है। दुनियाभर में देश का सम्मान बढ़ा है और गरीबों तक लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम बनाने में हरियाणा अपना बड़ा योगदान देगा।

हर वर्ग का रखा गया ध्यान

सीएम बोले कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहा हूं, यह पहली बार है कि देश विकास की गति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद पर तेजी से प्रहार हुआ है और देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में पर भी काफी काम किया गया है। सभी गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। इस सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। देश के अंदर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तेज गति से कार्य कर रही है।  

Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले वोट बनवाने का आखिरी मौका: 26 अप्रैल तक करें आवेदन, नेत्रहीन मतदाताओं की वोटर स्लिप ब्रेल लिपि में होगी जारी

इंडी गठबंधन की रैली पर सीएम की  प्रतिक्रिया 

वहीं, इंडिया ब्लॉक की महारैली पर सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि यह 'रैली' देश के विकास या उन्नति के लिए नहीं है। यह भ्रष्ट लोगों को भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए है। देश की जनता सब समझती है। ये सभी सदस्य भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। जहां भी भ्रष्टाचार होता है, देश का विकास प्रभावित होता है और साथ ही गरीब भी प्रभावित होते हैं।

Similar News