Haryana Election: हरियाणा में बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव के लिए शेड्यूल तय, जानिये कब होंगे इलेक्शन

Haryana BJP organization Election: हरियाणा में बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव के लिए सीएम सैनी ने शेड्यूल तय कर दिया है। इसके लिए चुनाव अधिकारी ने जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है।

Updated On 2024-12-30 14:13:00 IST
हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव का शेड्यूल तय।

Haryana BJP organization Election: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव का शेड्यूल तय कर दिया गया है। बीजेपी संगठन चुनाव  के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने बैठक भी की है। इस मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री भी मौजूद रहे हैं। मीटिंग में फैसला लिया गया है कि  आगामी साल में 1 जनवरी से लेकर 5 जनवरी तक मंडल कमेटियां बनाई जाएंगी। जिसके बाद मंडल चुनाव शुरू हो जाएगा। इसके  बाद 6 से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के लिए वोटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।

इलेक्शन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

हरियाणा में बीजेपी की चुनाव अधिकारी डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने 22 जिलों में संगठनात्मक इलेक्शन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। डॉक्टर सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्यामदास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा और एडवोकेट वेदपाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है, जिसके तहत 50 लाख मेंबर बनाने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 41 लाख मेंबर बन चुके हैं। ऐसे में  बीजेपी ने 50 लाख मेंबर का लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं की बजाय वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। वर्तमान में हरियाणा में बीजेपी के 376 मंडल हैं। इन सभी मंडल में संगठनात्मक चुनाव किए जाएंगे।

Also Read: हरियाणा के हिसार में आज होगी महापंचायत, प्रदेश की 102 खापें देंगी किसानों को समर्थन?

किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर सुधा यादव को सिरसा , फतेहाबाद , भिवानी का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र पूनिया को सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह बीजेपी ने हर पर्यवेक्षक को तीन जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Also Read: कैबिनेट बैठक में CET संशोधन सहित कई पॉलिसी को मिली हरी झंडी, शहीद के परिवारों को एक-एक करोड़ की सौगात

Similar News