Bhupendra Hooda के निशाने पर भाजपा: राम के नाम पर नहीं होनी चाहिए राजनीति, राम में सबकी आस्था 

हरियाणा के रोहतक बार एसोसिएशन पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भगवान राम में सबकी आस्था, उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Updated On 2024-01-22 21:57:00 IST
राेहतक बार एसोसिएशन पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते बार एसोसिएशन के सदस्य।

Rohtak : जिला बार एसोसिएशन में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम सब लोगों के हैं, इसलिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। राम मंदिर के दरवाजे राजीव गांधी ने खोले थे। कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार हैं। जल्द ही वर्किंग कमेटी के चेयरमैन की बैठक होगी। सर्वे करवाए जा रहे हैं, कौन जीतने वाला उम्मीदवार है, उसका पार्टी फैसला करेगी। आम आदमी पार्टी से इंडिया गठबंधन में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में अकेले लड़ने में सक्षम है।

ईडी का काम पूछताछ करना, जितनी बार बुलाएंगे, वह जाएंगे

ईडी द्वारा पूछताछ करने के मामले पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि यह ईडी का काम है। जितनी बार भी ईडी के अधिकारी बुलाएंगे तो वे अपना जवाब देंगे। क्योंकि कोई छुपाने वाली बात नहीं है। भाजपा के कार्यकाल में हर वर्ग विमुक्त हैं। लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली। प्रत्येक वर्ग इस सरकार से असंतुष्ट है और मन बना चुके हैं कि 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

राम के नाम से करते हैं दिन की शुरूआत, नहीं होनी चाहिए राजनीति

बार एसोसिएशन में पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भगवान राम सबकी आस्था के प्रतीक हैं। हम सबमें राम हैं। हम किसी से मिलते हैं तो राम-राम करते हैं, नया काम करते हैं तो राम का नाम लेते हैं। हर जगह राम हैं। भगवान राम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। भगवान राम को राजनीति का विषय नहीं बनाया जा सकता। वे सबके हैं, किसी एक पार्टी विशेष के नहीं हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर वह तैयार हैं। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्म इसलिए कहा गया है कि वे सबके साथ न्याय करते थे। 2024 में जनता भी उनके साथ न्याय करेगी।

न्याय के मायने भूल गए सीएम खट्टर

दीपेंद्र हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री राम राज्य की बात कर रहे है। राम राज्य का मतलब हैं कि सबसे साथ न्याय हो और किसी के साथ अन्याय ना हो। जो अन्याय करे, उसे सजा मिले। इसी  सरकार में पहलवान बेटियों को घसीटा गया, वे आरोपी केवल भाजपा पार्टी के थे, इसलिए वहां न्याय नहीं हुआ। हमारी बेटी ने केबिनेट मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई, लेकिन वे भाजपा के थे इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं हुई। किसान आंदोलन में 750 किसानों की जान चली गई, उनके प्रति किसी ने सहानुभूति प्रस्तुत नहीं की। क्योंकि यह आंदोलन भाजपा के विरुद्ध था। फिर राम राज्य की बात करते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Tags:    

Similar News