Farmers Protest: किसानों को मिला बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसे रेसलर्स का साथ, आंदोलन पर सवाल उठाने वालों के भी बदले सुर

Farmers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले रेसलर्स अब किसान आंदोलन के मैदान में कूद गए हैं।

By :  Amit Kumar
Updated On 2025-07-23 17:52:00 IST
साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया समेत कई रेसलर्स ने किसानों का समर्थन किया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बिगुल बजाने वाले हरियाणा के रेसलर्स किसान आंदोलन के मैदान में उतर गए हैं। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बीजेपी को कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि किसानों पर अत्याचार ठीक नहीं है। सरकार को समय रहते किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए।

ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एक्स पर लिखा कि देश के अन्नदाता के साथ हुए इस व्यवहार से बेहद दुखी हूं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से विनती है कि तुरंत इनसे (किसानों से) बात करके इनकी समस्याओं को दूर करके इनसे किए वादे पूरे किए जाएं। उधर, पहलवान बजरंग पुनिया ने भी किसानों पर आंसू गैस के इस्तेमाल की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि देश का पेट भरने वाले किसान सम्मान के हकदार हैं, न कि इस तरह के बर्ताव के। सरकार को उनको घाव देने की बजाए उनकी समस्याओं को हल करना चाहिए। वहीं, विनेश फोगाट ने एक्स पर लिखा कि सरकार को किसानों के साथ ऐसा बर्ताव करने की बजाय उनकी समस्या सुलझाएं। किसानों पर इस तरह का अत्याचार निंदनीय है।

दिल्ली मार्च का विरोध करने वाले भी समर्थन में

भाकियू (चढ़ूनी ग्रुप) हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच को समर्थन नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें आंदोलन में शामिल होने का न्यौता नहीं मिला है। आंदोलन एकजुट फैसले से चलता है, लेकिन यह आंदोलन राजनीति के लिए छेड़ा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि ये लोग खुद को बड़ा दिखाने की दौड़ में हैं। हमारा संगठन 13 फरवरी के दिल्ली कूच में शामिल नहीं होगा। हालांकि अब किसान आंदोलन के दूसरे दिन चढ़ृनी के सुर में बदलाव आ गया है। नीचे सुनिये किसान नेता ने क्या कहा..

एसकेएम ने टोल फ्री कराने का किया ऐलान 

Similar News