Hisar Wall Collapse: हरियाणा के हिसार में दर्दनाक हादसा, भट्ठे की दीवार गिरने से नवजात समेत 4 बच्चों की मौत

हरियाणा के हिसार में एक भट्ठे की चिमनी से जुड़ी दीवार गिरने से एक तीन महीने की नवजात समेत चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।

Updated On 2024-12-23 11:27:00 IST
हिसार में दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत।

Hisar Wall Collapse: हरियाणा के हिसार के नारनौंद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आधी रात को एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर चार बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वाले बच्चों में एक तीन महीने की नवजात भी शामिल है। वहीं इस हादसे में घायल हुए बच्चों को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन चार बच्चों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, एक ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम करते हैं। मजदूर रात के समय काम कर रहे थे और उनके बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को भट्ठे की चिमनी से जुड़ी दीवार गिर गई। इसमें वहां सो रहे मजदूरों के परिवार दब गए। बहुत से लोग घायल हो गए और चार बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले चार बच्चों में तो लड़कियां और दो लड़के हैं। इनमें तीन महीने की नवजात निशा, 5 साल की नंदिनी, 9 साल का विवेक और 9 साल का सूरज शामिल है।

ये भी पढ़ें: रेस्तरां में हमलावरों का तांडव, वाहनों व रेस्तरां में की जमकर तोड़फोड़, आग के हवाले की एक कार 

मजदूर ने बयां की हादसे की तस्वीर

इन दिनों भट्ठे पर ईंट बिछाने और चिमनी के पास खंभे लगाने का काम चल रहा है और यहां पर पर उत्तर प्रदेश के कई मजदूर काम करते हैं। एक मजदूर ने हादसे को बयां करते हुए बताया कि रात के लगभग 12 बजे भट्ठे पर 25 मजदूर काम कर रहे थे। चिमनी के पास बनी पक्की ईंटों की दीवार के पास मजदूरों के बच्चे सो रहे थे, वो दीवार गिर गई। इस हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महीने की नवजात समेत तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने नवजात बच्ची को हिसार के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में बेखौफ बदमाश: फतेहाबाद में महिला टीचर के साथ दिनदहाड़े बदसलूकी, दूध डेयरी में की जमकर तोड़फोड़

Similar News