हिसार में दंपत्ती पर हमला: बाइक सवार चार बदमाशों ने चाकू से किया वार, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Attack On Couple Hisar: हिसार में दंपत्ती पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Updated On 2025-01-13 19:24:00 IST
स्कूल प्रशासन ने एडमिट कार्ड देने से किया इनकार, तो छात्र ने आत्महत्या कर ली।

Attack On Couple Hisar: हिसार में बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकू से दंपत्ती पर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने दंपत्ती से 20 हजार कैश और फोन छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बारे में पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने बयान के आधार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।  

रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, दंपत्ती पर हमला पुरानी सब्जी मंडी के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुआ। उस दौरान अचानक से हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। दंपत्ती की पहचान सेनियान मोहल्ला के रहने वाले पप्पू और नीलम के तौर पर हुई है। पप्पू ने बताया कि वह खिलौने बेचने का काम करता है।

बीती रात करीब 11.30 बजे पप्पू अपनी पत्नी के साथ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहा था। उस दौरान बाइक पर चार युवक आए। चारों ने उन्हें रोक लिया। दोनों पर चाकू से हमला कर 20 हजार की नकदी और फोन छीन लिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Also Read: पुष्पा नाम रखा, फिर करने लगा हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी; दो नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

चारों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ितों का कहना है कि शहर में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लगातार आरोपी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दंपत्ती ने पुलिस ने न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम तैयार की गई है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Also Read: करनाल में खूनी झड़प, पुरानी रंजिश में दो परिवारों के बीच मारपीट, चाकू और लोहे की रॉड से किया हमला

Similar News