40 trains cancelled: हरियाणा से गुजरने वाली 40 ट्रेनें रद्द, 23 के बदले रूट, 9 आंशिक तौर पर प्रभावित
यह बदलाव जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह में प्रभावी होंगे। गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जैसे हरियाणा के कई स्टेशन प्रभावित होंगे। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति भारतीय रेल की वेबसाइट या NTES ऐप पर जांचने की अपील की है ताकि असुविधा से बचा जा सके।
अगर आप जुलाई महीने में हरियाणा से होकर रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के काम के चलते कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। इस नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण हरियाणा से राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली कुल 40 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द की जा रही हैं। हरियाणा के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन, जिनमें गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं, इस बदलाव से प्रभावित होंगे।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने इसके अलावा, 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ ही 9 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द करने की भी घोषणा की है। यह बदलाव जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह में प्रभावी रहेंगे।
जुलाई में पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, जुलाई में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न तारीखों पर पूरी तरह से रद्द रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
• गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 24, 26, 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
• गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा 23, 25 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
• गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
• गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा भी कई अन्य ट्रेनें जो इस सूची में नहीं हैं, वे भी रद्द रहेंगी। पूरी सूची के लिए रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
आंशिक तौर पर रद्द रहेंगी ये 9 ट्रेनें
कुछ ट्रेनें अपनी पूरी यात्रा के बजाय बीच के स्टेशनों तक ही चलेंगी, या फिर अपने शुरुआती स्टेशन को बदल देंगी। इससे यात्रियों को अंतिम गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 से 23 जुलाई और 25 से 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। इसका मतलब है कि यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12066, दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा 21 से 23 जुलाई और 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेनों की वास्तविक स्थिति अवश्य देखें
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेल की वेबसाइट (indianrail.gov.in) या NTES ऐप पर ट्रेनों की वास्तविक स्थिति और समय सारिणी की जांच अवश्य कर लें। इसके अलावा, रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल का कार्य रेलवे नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगा।