Stubble Burning: हरियाणा में पराली जलाने के मामलों पर सख्ती, SP ने 10 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Haryana Stubble Burning: हरियाणा में बढ़ रही पराली जलाने की घटनाओं को लेकर SP ने 10 पुलिसर्मियों को निलंबित कर दिया है। SP ने कहा कि पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated On 2025-11-17 17:42:00 IST

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Haryana Stubble Burning: हरियाणा में लगातार पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में जींद के पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह ने सख्त कदम उठाया है। SP ने 10 पुलिसरकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि निलंबित पुलिसकर्मियों में 5 एएसआई रैंक के अधिकारी हैं। SP कुलदीप सिंह का कहना है कि अधिकारियों को अपने-अपने एरिया में पराली जलाने के मामलों पर निगरानी करने और उस पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद भी मामले बढ़ते रहें, जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

पुलिसकर्मियों को दी गई थी ड्यूटी

पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार का कहना है कि निलंबित कर्मचारियों में जयवीर, इकबाल, वीरेंद्र, ऋषिपाल, राजेश समेत करीब 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन अधिकारियों को अलेवा, उचाना, गढ़ी, नरवाना सदर और सफीदों सदर थाना क्षेत्रों में ड्यूटी दी गई थी। इन पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी थी कि वे गांवों में जाकर घोषणा करें, किसानों को जागरूक करके उन्हें पराली जलाने से रोकें। इस बावजूद भी घटनाओं में कोई कमी नहीं आई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

किसानों से अपील

पुलिस ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरकता में कम हो जाती है। ऐसे में पराली जलाने से मना किया गया है। अगर कोई किसान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। लेकिन इन प्रयासों के बावजूद किसानों ने लापरवाही की है। ऐसे में प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ रहा है।

SP कुलदीप सिंह ने दी चेतावनी

SP कुलदीप सिंह का कहना है कि, 'पराली जलाना किसानों के लिए ही नुकसानदायक है। पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता है और खेतों की क्षमता भी घटती है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। SP ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News