Bulldozer Action: गुरुग्राम में अवैध रूप से बने 500 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस

Bulldozer Action: गुरुग्राम में अवैध रूप से बने 500 मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसे लेकर निगम ने नोटिस जारी किया है।

Updated On 2025-08-23 13:55:00 IST

 गुरुग्राम में  500 मकानों पर चलेगा बुलडोजर। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bulldozer Action: नगर निगम की ओर से गुरुग्राम में अवैध रूप से बने 500 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर निगम ने नोटिस भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पहले फेज में 4 जोन से 20 अवैध इमारतों को हटाया जाएगा। निगम द्वारा यह पहली कार्रवाई नहीं है, इससे पहले भी शहर में कई अवैध बिल्डिंग के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने निर्देश दिए हैं कि चारों जोन की एन्फोर्समेंट टीम को अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर लेनी चाहिए, हर हफ्ते इन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त का यह भी कहना है कि ऐसी बिल्डिंग को सील करने के बजाय तोड़ देना चाहिए। निगम का उद्देश्य शहर से पूरी तरह अवैध बिल्डिंग को हटाना है।

4 जोन में 5 अवैध निर्माण हटेंगे

निगम ने 1, 2, 3 और 4 नंबर के जोन से पांच-पांच अवैध निर्माण को तोड़ने का नोटिस जारी किया है। इसके बाद ही शेष 500 अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निगम का कहना है कि लोग किराये के लालच में आकर गलत तरीके से बहुमंजिला इमारतें बना लेते हैं। जिसकी वजह से लोगों को आर्थिक नुकसान होता है।

निगम के मुताबिक बिल्डिंग का नक्शा पास करने का होबपास 2 महीने से काम नहीं कर रहा। जिसकी वजह से लोगों के घरों के नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। जिसकी वजह से लोग निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर निगम कानूनी तरीके से निर्माण की परमिशन नहीं देगा, तो लोगों को मजबूरन अवैध तरीकों का इस्तेमाल करना होगा।

निगम आयुक्त ने क्या कहा?

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के मुताबिक, 'शहर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को अब सीधा तोड़ने का काम किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।'

Tags:    

Similar News