ED Raid: पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सचिव रहे रिटायर्ड IAS की करोड़ों की संपत्ति जब्त, परिवार के सदस्यों पर भी केस दर्ज
ED Raid: ED टीम ने पूर्व IAS अधिकारी मुरारी लाल तायल की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया है। ईडी ने अधिकारी के परिवार के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश: पूर्व सांसद अतुल राय और मुख्तार अंसारी पर ED का शिकंजा।
ED Raid: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करीबी और उनके कार्यकाल में प्रधान सचिव रहे रिटायर्ड IAS अधिकारी के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रावाई की है। ED ने पूर्व IAS की 9 संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह संपत्तियां चंडीगढ़, नई दिल्ली और गुरुग्राम में है।
इन संपत्तियों के अलावा ED की टीम ने अधिकारी का 14.06 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस भी अटैच किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अटैच की गई अचल संपत्तियों में 2 घर और 7 अपार्टमेंट शामिल हैं। टीम की यह कार्रवाई आय से ज्यादा संपत्ति रखने के मामले में की गई है।
अधिकारी पर क्या आरोप हैं ?
मुरारी लाल तायल 976 बैच के (सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी हैं। मुरारी लाल के खिलाफ CBI ने FIR दर्ज की थी। इस FIR के आधार पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। FIR में आरोप लगाया गया था कि तायल ने 6 मार्च 2005 से 31 अक्टूबर 2009 तक पूर्व सीएम हुड्डा के प्रधान सचिव और 30 नवंबर 2009 से 31 दिसंबर 2014 तक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में सदस्य के रूप में काम करते हुए अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अवैध तरीके से आय से ज्यादा संपत्ति दर्ज की थी।
पत्नी और बेटे भी लगा आरोप
ED की ओर से कहा गया है कि तायल, उनकी पत्नी सविता तायल और बेटे कार्तिक तायल के वित्तीय मामलों में आयकर रिकॉर्ड और शेयर बाजार के लेन देन की जांच की गई है। जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने अवैध तरीके से लगभग 14.06 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अर्जित की है।
2015 में दर्ज हुआ पहला केस
साल 2015 में सीबीआई ने मुरारी लाल तायल के खिलाफ गुरुग्राम के मानेसर जमीन घोटाले में FIR दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर उस समय CBI ने हरियाणा के कई बड़े अफसरों के यहां रेड की थी। जिनमें MLतायल का भी नाम भी सामने आया था। 2017 में CBI ने आय से अधिक प्रॉपर्टी अर्जित करने के आरोप में एमएल तायल और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अलग से FIR दर्ज की गई थी।