राशन कार्ड के 46 लाख से ज्यादा सदस्य सस्पेक्टेड: 1 लाख 93 हजार 67 सदस्यों के नाम किए निरस्त

छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य राशन दुकान के कार्ड धारकों में 46 लाख से ज्यादा सदस्य सस्पेक्टेड हैं। इन सदस्यों ने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराया है।

Updated On 2025-09-25 10:49:00 IST

File Photo 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य राशन दुकान के कार्ड धारकों में 46 लाख से ज्यादा सदस्य सस्पेक्टेड हैं। इन सदस्यों ने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराया है। इसके बाद भी इन सदस्यों के नाम पर हर महीने दुकानों से खाद्यान्न उठाया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अब ऐसे सदस्यों का भौतिक सत्यापन करा रहा है कि जिन सदस्यों के नाम से हर महीने राशन उठ रहा है, वे वास्तव में पात्र सदस्य हैं भी या नहीं। कहीं उनकी मृत्यु तो नहीं हो चुकी है या फिर राज्य छोड़कर चले तो नहीं गए हैं। विभाग के भौतिक सत्यापन के दौरान अभी तक ऐसे ही लगभग 1 लाख 93 हजार 67 सदस्य मिले हैं, जिनके नाम अब राशन कार्ड से निरस्त कर दिए गए हैं।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत केंद्र सरकार ने प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य का ई-केवाइसी कराना अनिवार्य किया है। ये नियम उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के साथ फर्जीवाड़ा रोकने एवं पात्र हितग्राही को ही खाद्यान्न मिले, इसके मद्देनजर लागू किया है। केवाइसी अनिवार्य किए जाने के बाद भी प्रदेश में लाखों सदस्य बगैर कराए केवाइसी खाद्यान्न उठा रहे हैं, जिसका खुलासा विभागीय रिपोर्ट के आंकड़ों में हआ है। इस रिपोर्ट के बाद ही विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में सस्पेक्टेड सदस्यों का भौतिक सत्यापन कराने संबंधित निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के तहत सभी जिलों में केवाइसी नहीं कराने वाले सदस्यों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।


जिला          

 निरस्त

रायपुर

19574

बिलासपुर

17063

दुर्ग 

15711

कोरबा

10221

बस्तर

4879

बीजापुर 

920

दंतेवाड़ा

2168

कांकेर

4462

कोंडागांव

4922

नारायणपुर

812

सुकमा 

1060

गौपेम 

3758

जांजगीर-चांपा 

2239

मुंगेली 

3498

रायगढ़

6840

बालोद

4232

कवर्धा

5375

राजनांदगांव

6879

बलौदाबाजार

8335

धमतरी

3638

गरियाबंद

2110

महासमुंद

8437

बलरामपुर

6154

जशपुर

9681

कोरिया

903

सरगुजा

8859

सूरजपुर

2987

खैरागढ़-गंडई 

3662

मोहला-मानपुर

  1225

सक्ती

7669

भौतिक सत्यापन कराया जा रहा
रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सस्पेक्टेड राशन कार्ड सदस्यों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान मृत्यु हो चुकी, राज्य छोड़कर जा चुके या फिर अपात्र हैं, ऐसे सदस्यों के नाम निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

53 हजार और सदस्यों के नाम होंगे निरस्त
प्रदेश में केवाइसी नहीं कराने वाले सस्पेक्टेड सदस्यों में और 53 हजार 234 सदस्यों के नाम राशन कार्ड से निरस्त किए जाएंगे। ये सदस्य भी एक प्रकार से फर्जी हैं, क्योंकि इनमें भी बहुतों की मृत्यु हो चुकी है, कई राज्य छोड़कर जा चुके हैं, तो डुप्लिकेट आधार एवं कई अपात्र सदस्य बने हुए हैं। इन सदस्यों के नाम निरस्त किए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Tags:    

Similar News